कोरोना वायरस के कारण चीन से छिनी एशिया चैम्पियनशिप की मेजबानी, अब मनीला में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Published : Mar 04, 2020, 05:37 PM ISTUpdated : Mar 05, 2020, 10:36 AM IST
कोरोना वायरस के कारण चीन से छिनी एशिया चैम्पियनशिप की मेजबानी, अब मनीला में खेला जाएगा टूर्नामेंट

सार

कोरोना वायरस के कारण अगले महीने होने वाली बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित किया जायेगा। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

शंघाई. कोरोना वायरस के कारण अगले महीने होने वाली बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित किया जायेगा। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अब इसका आयोजन मनीला में 21 से 26 अप्रैल तक किया जायेगा।

इस जानलेवा वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाल के हफ्तों में कई खेल प्रतियोगितायें या तो रद्द कर दी गयी हैं या इन्हें स्थगित कर दिया गया है या फिर कुछ का आयोजन किसी अन्य जगह पर किया जा रहा है।

चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है जिससे यहां किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका