Manoj Kumar | Published : Aug 8, 2022 3:51 AM IST / Updated: Aug 09 2022, 02:11 AM IST

Commonwealth Games 2022: भारत ने 22 गोल्ड के साथ रचा इतिहास, अलविदा बर्मिंघम...फिर मिलेंगे

सार

Commonwealth Games. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 11वें यानी अंतिम दिन भारत को चार गोल्ड मेडल मिले हैं। चार गोल्ड के साथ इस कॉमनवेल्थ गेम में भारत को कुल 22 गोल्ड हासिल हुए हैं। आज गेम्स की समाप्ति के बाद भारत के खाते में 22 गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर मेडस और 22 ब्रॉन्ज सहित कुल 61 मेडल आ चुके हैं। इस मेगा इवेंट के 10वें दिन भारत को कुल 5 गोल्ड मेडल मिले थे जबकि 11वें 4 गोल्ड मिल चुके हैं। महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया जबकि महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर मेडल मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स का कारवां 11वें दिन के खेल के बाद देर रात को अगले गेम विलेज में मिलने के वादा के साथ विदा हुआ। समापन समारोह का आयोजन अलेक्जेंडर स्टेडियम में किया गया। ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण पदक के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है, जबकि इंग्लैंड के खाते में 57 गोल्ड मेडल आए हैं। 26 गोल्ड मेडल के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है तो भारत के खाते में 22 स्वर्ण आए। भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं।

02:11 AM (IST) Aug 09

कॉमनवेल्थ एंथम के साथ समापन की प्रक्रिया पूरी, 2026 का आयोजन विक्टोरिया में

कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में भव्य कार्यक्रम के दौरान समापन किया गया। कॉमनवेल्थ एंथम के साथ कॉमनवेल्थ फ्लैग को बर्मिंघम से विक्टोरिया को सौंपा गया। विक्टोरिया की गवर्नर ने फ्लैग को स्वीकार किया। 2026 कॉमनवेल्थ आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आयोजित है। बर्मिंघम से विक्टोरिया को राष्ट्रमंडल खेलों के आधिकारिक हैंडओवर का प्रतीक है। यह जिलॉन्ग, बल्लारेट, बेंडिगो और गिप्सलैंड में पहला वास्तविक बहु-शहर राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करेगा।

02:07 AM (IST) Aug 09

कॉमनवेल्थ फेडरेशन की चेयरमैन ने दिया धन्यवाद

कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में चेयरमैन डेम लुईस मार्टिन ने भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने सफल आयोजन केलिए सबको धन्यवाद किया। बर्मिंघम के लोगों को भी शानदार आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

02:00 AM (IST) Aug 09

और संगीत की यात्रा चलती रही, मनोरंजन में एथलीट्स डूबते रहे

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में संगीत की यात्रा जारी है .... और 11 दिन की कड़ी मेहनत के बाद एथलीट वहां मनोरंजन कर रहे हैं, संगीत की धुन पर झूम रहे हैं।

01:48 AM (IST) Aug 09

जोर्जा स्मिथ ने मंच से सबको नचाया

जोर्जा स्मिथ ने मंच पर मचाया धमाल। प्रस्तुतियों से झूम उठे लोग। 25 वर्षीय वाल्साल की जोर्जा स्मिथ को 2019 में द ब्रिट अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश महिला कलाकार का नाम दिया गया था। उन्हें उनके गीत बी ऑनेस्ट के लिए जाना जाता है।

01:45 AM (IST) Aug 09

मंच पर एक से बढ़कर एक परफार्मेंस, लाइव शो को खूब एन्जॉय किया दर्शकों ने

पंजाबी एमसी, नीलम गिल, द सेलेक्टर, गोल्डी के अलावा लौरा मवुला, जैकब बैंक्स, जयके, ऐश, महलिया, म्यूजिकल यूथ, रजा हुसैन, तलुलाह-ईव ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। 
 

01:41 AM (IST) Aug 09

UB40 ने रेड रेड वाइन तो पंजाबी भांगड़ा से थिरक उठा स्टेडियम

UB40 ने समापन समारोह के मंच पर धमाल मचा दिया। वे अपने मशहूर गाने "रेड रेड वाइन" से भीड़ का मनोरंजन करते रहे। इसके बाद भारतीय पंजाबी भांगड़ा को परफार्म किया गया। 80 के दशक में बर्मिंघम में भारतीय डे टाइम में क्लबों में जाकर मनोरंजन किया करते थे। यह यादों को ताजा कर गया। 

01:25 AM (IST) Aug 09

अपाचे इंडियन ने किया परफार्म

परेड के बाद अपाचे इंडियन ने परफार्म कर स्टेडियम में जोश भर दिया। अपाचे इंडियन ने  'Boom-shack-a-lack' गाकर सबको थिरकने को मजबूर कर दिया।

01:22 AM (IST) Aug 09

डेक्सिस बैंड ने किया परफार्म

क्लोजिंग सेरेमनी में बैंड डेक्सिस ने परफार्म किया। बर्मिंघम में जन्मे बैंड डेक्सिस ने अपनी प्रसिद्ध हिट 'कम ऑन एलीन' का प्रदर्शन किया। 1982 का सबसे अधिक बिकने वाला सोलो है। कम ऑन ईलीन नंबर एक पर पहुंच गया था और चार सप्ताह टॉप पर बना रहा। बर्मिंघम, 'द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तीसरा सबसे अधिक बमबारी वाला शहर था। सोलिहुल बैंड ओशन कलर्ड सीन से 100 मील हाई सिटी के साउंडट्रैक तक, हम शहर को खंडहरों से उबरते हुए देखते हैं।'

01:18 AM (IST) Aug 09

72 देशों के खिलाड़ी क्लोजिंग सेरेमनी के परेड में शामिल

11 दिनों तक हुए खेल की समाप्ति के बाद क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ। सेरेमनी में 72 देशों के एथलीट्स ने अपने अपने झंडे व लिबास में इस जश्न को मनाया।

12:55 AM (IST) Aug 09

11 दिनों के खेल में 877 मेडल बांटे गए

बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के 11 दिनों में 72 देशों और क्षेत्रों ने भाग लिया। इस खेल में 5,000 से अधिक एथलीटों ने अपना जौहर दिखाया। 11 दिनों में 877 मेडल्स एथलीट्स ने जीते।

12:36 AM (IST) Aug 09

समापन समारोह में भारतीय टीम का नेतृत्व शरथ कमल व निकहत जरीन कर रहीं

शरथ कमल और निकहत जरीन भारतीय दल की परेड का नेतृत्व कर रहे। अचंता शरथ कमल और मुक्केबाज निकहत जरीन समापन समारोह तिरंगा लेकर परेड में सबसे आगे हैं।

12:22 AM (IST) Aug 09

समापन समारोह के लिए अलेक्जेंडर स्टेडियम दुल्हन की तरह सजा

बर्मिंघम की यादों को समेटे सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की यात्रा को विराम लग गया। अब अगले कॉमनवेल्थ में मिलने के वादा के साथ सभी ने एकदूसरे को अलविदा कहा। राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। यूके के अलेक्जेंडर स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित हुआ। 

07:04 PM (IST) Aug 08

11वें दिन की हाइलाइट

  • वुमेन्स सिंग्ल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने गोल्ड मेडल जीता है।
  • मेंस सिंगल्स मुकाबले में लक्ष्य सेन ने गोल्ड मेडल जीता है।
  • सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी ने गोल्ड मेडल जीता है।
  • हॅाकी मेंस टीम ने सिल्वर मेडल जीता है।
  • टेबल टेनिस में शरत कमल ने गोल्ड मेडल जीता है।

07:00 PM (IST) Aug 08

हॉकी में भारत को मिला सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल वाले दिन भारत ने हॉकी में सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में उतरी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है।

06:35 PM (IST) Aug 08

शरत कमल ने गोल्ड मेडल जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल के दिन मेन्स सिंगल्स में शरत कमल ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत के साथ ही शरथ कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में विभिन्न श्रेणियों में कुल मिलाकर 7 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

 

06:20 PM (IST) Aug 08

भारत को मिला 21वां गोल्ड

मेंस सिंगल्स गेम में सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी ने इंग्लैंड के बेन लेन / सीन वेंडी को 21-15, 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। बैडमिंटन में भारत का तीसरा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 21वां गोल्ड मेडल है। 

 

05:10 PM (IST) Aug 08

हॅाकी फाइनल मुकाबला जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले क्वार्टर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अटैकिंग शुरुआत की है। शुरुआत के कुछ मिनटों में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक गोल करने का मौका बन लिया। भारत भी पलटवार कर रहा है।

04:53 PM (IST) Aug 08

डेविड वार्नर ने दी बधाई

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज डेविड वार्नर ने पीवी सिंधू को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा कि पीवी सिंधू को कॉमनवेल्थ गेम्स में यह अचीवमेंट पाने के लिए बहुत बहुत बधाई।

 

04:46 PM (IST) Aug 08

लक्ष्य सेन ने भी जीता गोल्ड मेडल

भारत के स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स मैच में गोल्ड मेडल जीत लिया। तीसरे और डिसाइडिंग गेम को लक्ष्य ने 21-16 से जीत लिया।

 

04:35 PM (IST) Aug 08

पीएम मोदी ने दी सिंधू को बधाई

पीएम मोदी ने दी सिंधू को बधाई

 

03:34 PM (IST) Aug 08

बैडमिंटन में गोल्ड मेडल मैच का मुकाबला

महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब नजर पुरुष सिंगल्स में युवा लक्ष्य सेन पर जमी हैं। मलेशिया के खिलाड़ी के साथ उनका मुकाबला जारी है और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 

02:58 PM (IST) Aug 08

कॉमनवेल्थ में भारत का 200वां गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 200वां गोल्ड जीत चुका है। इसी के साथ वह दुनिया को टॉप 4 देशों में शामिल हो गया जिन्होंने 200 गोल्ड मेडल जीते हैं।

02:49 PM (IST) Aug 08

पीवी सिंधू ने किया गोल्ड पर कब्जा

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 


 

02:37 PM (IST) Aug 08

शरत कमल व निकहत जरीन होंगी ध्वजवाहक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वज वाहक टेबल टेनिस के सुपर स्टार शरत कमल और बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली विश्व चैंपियन निकहत जरीन होंगी। 

 

02:06 PM (IST) Aug 08

पीवी सिंधु का मुकाबला जारी

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने गोल्ड मेडल मुकाबला खेल रही हैं। इनके सामनवे कनाडा की खिलाड़ी मिचेल ली हैं।

12:11 PM (IST) Aug 08

मेडल के लिए खेलेंगी पीवी सिंधू

हॉकी में पुरुष टीम का मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ होना है जहां गोल्ड मेडल दांव पर रहेगा। वहीं दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु बैडमिंटन सिंगल्स में देश की झोली में गोल्ड मेडल डालने का इरादा लेकर उतरेंगी।

11:32 AM (IST) Aug 08

हॉकी में गोल्ड मिल सकता है

हॉकी में गोल्ड मिल सकता है

 

10:20 AM (IST) Aug 08

भारत के लिए आज क्या है खास

  • बैडमिंटन के महिला सिंगल्स स्वर्ण पदक मैच (पीवी सिंधू) का मैच दोपहर 1:20 से है।
  • पुरुष सिंगल्स स्वर्ण पदक मैच (लक्ष्य सेन) दोपहर 2:10 से मैच है।
  • पुरुष डबल्स स्वर्ण पदक मैच (सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी) दोपहर 3:00 बजे से खेलेंगे।
  • हॉकी में भारत बनाम आस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी फाइनल (शाम 5:00 बजे से) खेला जाएगा।
  • टेबल टेनिस में पुरुष सिंगल्स कांस्य पदक मैच जी साथियान का दोपहर 3:35 से है।
  • पुरुष सिंगल्स स्वर्ण पदक मैच अचंता शरत कमल दोपहर 4:25 से है।

10:17 AM (IST) Aug 08

फाइनल दिन भारत का पूरा शेड्यूल

फाइनल दिन भारत का पूरा शेड्यूल

09:28 AM (IST) Aug 08

10वें दिन भारत के लिए क्या रहा खास

  • वुमेंस हॉकी में भारत ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडस जीता।
  • अमित पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को हराकर पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड जीता।
  • नितू घंघस ने इंग्लैंड की बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
  • ट्रिपल जंप में एल्डहोस पॉल ने गोल्ड और अबदुल्ला अबूबकर ने सिल्वर जीता है।
  • 10 किलोमीटर रेस वॉक में भारत के संदीप कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
  • बैडमिंटन वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे।
  • जेवलिन में अनु रानी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है।
  • किदांबी श्रीकांत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
  • टेबल टेनिस के ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीजा अकुला को हार मिली है।
  • बॅाक्सिंग में निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।
  • बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत ने ब्रॅान्ज मेडल जीता है।
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता है।
  • बॅाक्सिंग में सागर ने सिल्वर मेडल से सफर खत्म किया है।

More Trending News