Manoj Kumar | Published : Aug 1, 2022 4:30 AM IST / Updated: Aug 02 2022, 01:27 AM IST

Commonwealth Games 2022 Day4 live: शुशीला को सिल्वर तो विजय यादव व हरजिंदर कौर को कांस्य

सार

Commonwealth Games. गेम्स 2022 में शानदार दूसरे दिन के बाद तीसरा दिन भी मेडल देकर गया। वेटलिफ्टिंग में भारत ने दो गोल्ड जीते जिसके बाद कुल स्वर्ण पदक की संख्या 3 और कुल पदकों की संख्या 6 हो गई है। दो युवा वेटलिफ्टर जेरेमी और अंचित ने अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड जीते हैं। इसके साथ ही भारत ने चार टीम स्पर्धाओं में भी महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है। पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप-स्टेज मुकाबले में घाना को 11-0 से हराया जबकि महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से रोमांचक जीत के साथ खाता खोला। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं बैडमिंटन टीम ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की है। कॉमनवेल्थ के चौथे दिन भी भारत के कई मुकाबले हैं। कॉमनवेल्थ में पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें यह ब्लॉग...

01:24 AM (IST) Aug 02

भारत की हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य

भारत की हरजिंदर कौर ने चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन महिलाओं की 71 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है। हरजिंदर ने कुल 212 किग्रा (स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा) उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

11:40 PM (IST) Aug 01

कांस्य पदक मैच में हारी जुडोका जसलीन

भारत की जसलीन सिंह सैनी पुरुषों के 66 किग्रा जूडो में ऑस्ट्रेलिया के नाथन काट्ज से कांस्य पदक मैच हार गई हैं।
 

11:38 PM (IST) Aug 01

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भारत को दिलाई 2-0 की बढ़त

पीवी सिंधु ने जिया मिन येओ को 21-11, 21-12 से हराकर भारत को सिंगापुर के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिलाई। एक और मैच जीतने के बाद भारत फाइनल में होगा।

10:59 PM (IST) Aug 01

बैडमिंटन में भारत ने सेमीफाइनल में सिंगापुर के खिलाफ पहला मैच जीता

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने सिंगापुर की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हराकर भारत को बैडमिंटन मिक्स्ड टीम के सेमीफाइनल में 1-0 की बढ़त दिला दी है।
 

10:38 PM (IST) Aug 01

विजय यादव ने कांस्य पदक जीता

पुरुषों के 60 किग्रा जूडो मैच में विजय कुमार यादव ने साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडौलाइड्स को हरा दिया है। विजय कुमार यादव ने ब्रांज मेडल जीत लिया है।

10:12 PM (IST) Aug 01

जुडोको शुशीला ने जीता सिल्वर

जुडोका शुशीला देई लिकमाबम को सिल्वर मिला है। महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में शुशीला का अफ्रीका की माइकेला व्हाइटबूई से मुकाबला था। इस मुकाबले में हारने के बाद उनको सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

09:54 PM (IST) Aug 01

जूडो में पदक के लिए शुशीला का इवेंट शुरू

भारतीय जूडोका महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की माइकेला व्हाइटबूई से भिड़ेगी। वह भारत के लिए चौथा स्वर्ण पदक जीत सकती हैं।

09:52 PM (IST) Aug 01

हॉकी में भारतीय टीम का लीड बरकरार

हॉकी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की लीड बरकरार रखी है। हालांकि, इंग्लैंड के प्लेयर गोल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारतीय डिफेंस के आगे चल नहीं पा रहे।

09:52 PM (IST) Aug 01

स्क्वैश में सौरव घोषाल सेमीफाइनल में

भारत के सौरव घोषाल ने स्क्वाश में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है। उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्रेग लोबन को 3-1 से हराया है।
 

08:31 PM (IST) Aug 01

भारत के पास जूडो से चार पदक जीतने की उम्मीद

भारत का जूडो से चार पदक मिलने की उम्मीद है। देखिए किस भारतीय जूडोको से किसका है मुकाबला।
महिला 48 किग्रा फाइनल - शुशीला देई बनाम दक्षिण अफ्रीका की माइकेला व्हाइटबूई
पुरुषों का 60 किग्रा कांस्य पदक मैच - विजय कुमार यादव बनाम साइप्रस 'पेट्रोस चिरिटोडौलाइड्स
पुरुषों का 66 किग्रा कांस्य पदक मैच - जसलीन सिंह सैनी बनाम ऑस्ट्रेलिया के नाथन काट्ज़
महिलाओं का 57 किग्रा 66 किग्रा कांस्य पदक मैच - सुचिका तारियाल बनाम मॉरीशस की क्रिस्टियन लेगेंटिल

08:27 PM (IST) Aug 01

जूडो में सुशीला का पदक निश्चित

भारत की जूडोका सुशीला ने महिलाओं के 48 किग्रा सेमीफाइनल में मॉरीशस की प्रिसिला मोरंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुशीला का कम से कम एक रजत पदक निश्चित है।

05:46 PM (IST) Aug 01

सुनायना सारा सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय स्क्वैश महिला खिलाड़ी सुनायना सारा कुरुविला ने श्रीलंका की चिनतमा सिनैली को सीधे गेम में 3-0 (11-3, 11-2, 11-2) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सुनायना ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह को पक्की कर लिया है।

05:26 PM (IST) Aug 01

जूडो में सुशीला देवी सेमीफाइनल में पहुंची

जूडो के 48 किलोग्राम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में सुशीला देवी ने मलावी की हैरियत बोनफेस को हराकर मुकाबला जीत लिया है। वे इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

04:42 PM (IST) Aug 01

जूडो में दो खिलाड़ियों को मिली जीत

कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो के 66 किलोग्राम वर्ग में जसलीन सिंह सैनी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं 60 किलोग्राम वर्ग में विजय कुमार यादव ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इन दोनों खिलाड़ियों की जीत ने जूडो में मेडल की उम्मीद जगा दी है।

04:23 PM (IST) Aug 01

अजय सिंह मेडल से चूके

वेटलिफ्टर अजय सिंह क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास तक टॉप पर थे लेकिन तीसरे प्रयास में 180 किलोग्राम का वेट उठाने में वह विफल रहे। वे मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। अजय सिंह 81 किलोग्राम की स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और उन्होंने कुल 319 किलोग्राम का वजन उठाया। मेडल से वह महज एक किलो पीछे रह गए। 

03:48 PM (IST) Aug 01

लॉन बॉल टेनिस में मेडल पक्का

 

भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत का कम से कम एक मेडल पक्का हो गया है। फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से होगा।

03:16 PM (IST) Aug 01

बैडमिंटन टीम की नजर फाइनल पर

भारतीय बैडमिंटन टीम की टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

03:12 PM (IST) Aug 01

अजय से मेडल की उम्मीद

वेट लिफ्टर अजय सिंह ने अपने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। माना जा रहा है कि उनको मेडल मिल सकता है।

01:05 PM (IST) Aug 01

कुछ देर में शुरू होगा वेट लिफ्टिंग मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स में अब से कुछ देर बाद वेटलिफ्टिंग में अजय कुमार 81 किलो भार वर्ग में मेडल इवेंट में उतरने वाले हैं। अजय सिंह 81 किग्रा वर्ग में उतरेंगे और यह मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। वहीं महिला वर्ग के 71 किग्रा  में हरजिंदर कौर शामिल होंगी और यह मुकाबला रात 11:00 बजे होगा।

10:10 AM (IST) Aug 01

भारत का आज का शेड्यूल

भारत का आज का शेड्यूल

10:03 AM (IST) Aug 01

3 प्रतियोगिताओं में मेडल की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारत तीन मेडल स्पर्धाओं में भाग लेगा। वेटलिफ्टिंग में 2 और पैरा स्वीमिंग में 1 मेडल स्पर्धा होगी। वहीं पुरूषों की टेबल टेनिस टीम फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। अन्य रोमांचक स्पर्धाओं में जोशना चिनप्पा महिला एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगी जबकि अमित फंगल फ्लाईवेट वर्ग में राउंड ऑफ 16 टाई में एक्शन में होंगे।


More Trending News