पीवी सिंधू ने इंडिया के लिए जीता 200वां गोल्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का 4th देश बना भारत

Published : Aug 08, 2022, 03:28 PM ISTUpdated : Aug 08, 2022, 03:47 PM IST
पीवी सिंधू ने इंडिया के लिए जीता 200वां गोल्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का 4th देश बना भारत

सार

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। पीवी सिंधू के गोल्ड जीतते ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में 200 गोल्ड मेडल जीते हैं।

200th GOLD India. भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत ने इतिहास रचा है और 200 गोल्ड मेडल जीतने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। पीवी सिंधू के गोल्ड जीतने से पहले भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 199 गोल्ड मेडल जीते थे लेकिन सिंधू को गोल्ड मिलते ही यह आंकड़ा 200 को छू गया और भारत ने इतिहास रच दिया।

कैसे जीता गोल्ड मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल वाले दिन स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने गोल्ड जीतने का कारनामा किया है। सिंधु ने कनाडा की खिलाड़ी मिचेल ली को हराकर गोल्ड जीता है। शुरूआत में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले गेम में दोनों ही खिलाड़ी एक के बाद के पड़ा प्रहार करती दिख रही थीं।  शुरुआती सर्विस के बाद सिंधु ने 10-8 की बढ़त हासिल करने में कामयाबी पाई। जिसे उन्होंने 14-8 तक पहुंचाया। फिर 9-15 से पीछे चल रही कनाडा की ली ने यहां से वापसी करते हुए तीन लगातार अंक हासिल कर स्कोर 12-16 कर दिया। सिंधु ने यहीं से आक्रामकता बढ़ा दी और कनाडाई खिलाड़ी को मात देकर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। 

टॉप 5 देशों में पहुंचा भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत मेडल जीतने वाले देशों की लिस्ट में 5वें पायदान पर पहुंच गया है। अभी तक भारत ने 19 गोल्ड मेडस सहित 14 सिल्वर मेडल और 22 कांस्य पदक जीते हैं। भारत के मेडल्स की कुल संख्या 55 पहुंच गई है। अभी 3 से 4 मेडल्स पर भारतीय प्लेयर्स की नजर है और यह टैली बढ़ भी सकती है। भारत अभी हॉकी का मुकाबला खेलने वाला है, जहां गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही है।

अब तक 200 गोल्ड जीत चुका है भारत
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और इतिहास रच दिया है। भारत उन चार देशों में शामिल होने का करिश्मा किया है जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 200 से ज्यादा मेडल्स जीते हैं। 1930 से हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अब तक 200 गोल्ड मेडल जीत चुका है। यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है। ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में 998 स्वर्ण पदकों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद इंग्लैंड 769 गोल्ड मेडल और कनाडा ने 510 गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत अब इस सूची में चौथे नंबर पर है। 2022 में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 38 स्वर्ण सहित 101 मेडल्स जीते थे। 

यह भी पढ़ें

India@75: साक्षी मलिक से पीटी उषा तक, इन 10 खिलाड़ियों ने भारत पर बरसाया 'सोना'

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

16 घंटे, 226 किलोमीटर और एक जिद…कौन हैं नंदिल सरमा, जिनकी उपलब्धि पर गर्व से भर उठे असम CM?
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच