2 साल की उम्र में पिता का मर्डर, सब इंस्पेक्टर मां से भी दूरी, अब सिल्वर जीतकर तुलिका मान ने बढ़ाया देश का मान

Published : Aug 04, 2022, 02:12 PM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 04:10 PM IST
2 साल की उम्र में पिता का मर्डर, सब इंस्पेक्टर मां से भी दूरी, अब सिल्वर जीतकर तुलिका मान ने बढ़ाया देश का मान

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में जूडो इवेंट (Judo Events) में तुलिका मान (Tulika wins silver) ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए तूलिका को दिन रात पसीना भी बहाना पड़ा है।

Tulika Mann Silver Medal. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के जूडो इवेंट में तूलिका मान (Tulika Mann wins Silver) ने सिल्वर मेडल जीता है। हालांकि तूलिका जब मात्र 2 साल की थीं तो उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। फिर नौकरी की व्यस्तता के चलते तूलिका की मां ने उन्हें घर के पास ही एक क्लब में भर्ती करा दिया। यह मूवमेंट तूलिका की जिंदगी बदलने वाला था क्योंकि उन्होंन उसी क्लब में पसीना बहाना शुरू किया और अब वे पूरी दुनिया में छा गई हैं। तूलिका की मां भी बेटी की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही हैं।

तूलिका के दांव से दी तूलिका को मात
दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर अमृता सिंह की बेटी तूलिका ने 78 किलोग्राम की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। गोल्ड के लिए उनका मुकाबला दुनिया की नंबर जूडो प्लेयर से हुआ, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में तूलिका ने न्यूजीलैंड की प्लेयर सिडनी एंड्यूज को हराया था। मजेदार बात यह है कि जिस दांव से तूलिका ने न्यूजीलैंड की खिलाड़ी को हराया था। फाइनल में वहीं दांव प्रतिद्वंदी ने तूलिका के खिलाफ इस्तेमाल किया और हरा दिया। हालांकि जूडो जैसे खेल में सिल्वर जीतना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है।

नेशलन लेवल पर कई पदक जीते
23 साल की जूडो प्लेयर तूलिका मान ने नेशनल लेवल पर कई पदक जीते हैं। 2019 के इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन के विश्व टूर का वे हिस्सा रही हैं। उन्होंने ताइपे में एशियर ओपन में कांस्य पदक जीता था। 2018 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप भी तूलिका के नाम रहा है। 2017 में उन्होंने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। तूलिका ने विश्वकप में भी एक कांस्य पदक जीता है। नेशनल चैंपियनशिप में भी तूलिका के नाम दो गोल्ड मेडल दर्ज हैं। तूलिका का कॉमनवेल्थ में सफर काफी शानदार रहा और उन्होंने सिल्वर जीता।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने तूलिका की जीत पर ट्वीट किया कि बर्मिंघम खेलों में चमकी तुलिका मान! जूडो में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। यह पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और सम्मान है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

यह भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: 5 गोल्ड 6 सिल्वर 7 ब्रान्ज...18 पहुंची भारत के पदकों की संख्या, इन खेलों में रचा इतिहास

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल