Famous Players died 2022: शेनवार्न-साइमंड्स ने अचानक शॉक्ड कर दिया, खेल के 9 रत्नों ने छोड़ दी दुनिया

2022 का साल कई क्रिकेटर्स, एथलीट्स के लिए अंतिम साल रहा। ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न हों या फिर शानदार ऑलराउंड एंड्यू साइमंड्स सभी ने खेल प्रेमियों को चौंका दिया और दुनिया छोड़कर चले गए। पाकिस्तान के बेहतरीन अंपायर असद रउफ ने उफ तक नहीं की और दुनिया छोड़कर चले गए।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 20, 2022 12:36 PM IST / Updated: Dec 22 2022, 01:08 PM IST

Famous Players died in 2022. बीत रहा यह साल खेल और खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा है। इस साल कई महान खिलाड़ी दुनिया छोड़कर भी चले गए जिनकी यादें उनके फैंस के जहन में ताउम्र कैद हो गईं। क्रिकेट में यह साल ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा दुखदायी रहा क्योंकि कुल तीन बड़े खिलाड़ी अचानक ही दुनिया से विदा हो गए। कई कोच और अंपायर्स ने भी इसी साल दुनिया से विदाई ले ली। आइए जानते हैं खेल की दुनिया को 2022 में किन महान खिलाड़ियों ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया...

महान लेग स्पिनर शेनवार्न
क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों की जब भी चर्चा होगी को ऑस्ट्रेलिया के फिरकी जागदूर लीजेंड शेनवार्न का नाम जरूर लिया जाएगा। 1992 से लेकर 2007 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा कायम रखने वाले इस दिग्गज गेंदबाज की मौत ने क्रिकेट फैंस को रूला दिया। महज 52 साल की उम्र में शेन वार्न का निधन 4 मार्च 2022 को हो गया। हालांकि उनकी मौत पर काफी हंगामा हुआ लेकिन यही बात सामने आई कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से इस खिलाड़ी की मौत हो गई। शेन वार्न को भारतीय फैंस भी बेहद प्यार करते हैं और उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स
ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का निधन सिर्फ 46 वर्ष की अवस्था में हो गई। 14 मई 2022 को देर रात एक कार एक्सिडेंट में इन महान खिलाड़ी की मौत हो गई। 1998 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी अगले 10 साल तक क्रिकेट की दुनिया पर राज किया। साइमंड्स की मौत ने क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया क्योंकि इस तरह से एक बेहतरीन प्लेयर का जाना सभी को दुखी कर गया।

ओलंपियन चरणजीत सिंह का निधन
भारत के महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह भी इसी साल दुनिया से विदा हो गए। भारत ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और चरणजीत सिंह उस टीम के खिलाड़ी थे। तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। चरणजीत सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम के भी हिस्से रहे थे। 27 जनवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश के ऊना में हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।

हॉकी स्टार वरिंदर सिंह की मृत्यु
भारत के पूर्व हॉकी प्लेयर और ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिंदर सिंह 28 जून 2022 को दुनिया से विदा हो गए। पंजाब के जालंधर में उनकी मृत्यु हो गई तब वे 75 वर्ष के थे।  1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ब्रांन्ज मेडल जीता था और वरिंदर सिंह उस टीम का हिस्सा रहे। 1973 के हॉकी वर्ल्ड कप टीम में भी वे शामिल थे और टीम ने सिल्वर मेडल जीता था।

फुटबालर समर बद्रू ने छोड़ी दुनिया
1956 में मेलबर्न ओलंपिक में पहली बार भारतीय फुटबाल टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था। उस टीम के कप्तान समर बद्रू बनर्जी थे जिनका 22 अगस्त 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारतीय फुटबाल के लिए गोल्डेन इरा स्थापित करने वाले समर बद्रू बनर्जी ने 1956 में कमाल किया था और बुल्गारिया जैसी टीम को 0-3 से हराकर चौथा स्थान हासिल किया था। उनकी मौत से भारतीय फुटबाल का चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।

रोडनी मार्श ने भी छोड़ी दुनिया
सच कहा जाए तो साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे दिग्गज खिलाड़ी रोडनी मार्श का भी निधन हो गया। वे 74 साल के थे और क्वींसलैंड में धर्मार्थ कार्यों के लिए पैसा जुटा रहे थे और उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। रोडनी मार्श ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन विकेटकीपर भी थे। रोडनी मार्श ने 1984 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और उसके बाद वे सामाजिक कार्यों से जुड़ गए थे।

असद रउफ की अचानक मौत
पाकिस्तान के अंपायर असद रउफ की अचानक मौत ने क्रिकेट जगत को परेशान कर दिया। 15 सितंबर 2022 को लाहौर में उन्हें हार्ट अटैक हुआ और वे दुनिया छोड़कर चले गए। असद रउफ आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल रहे थे। हालांकि उनके साथ स्पाट फिक्सिंग और मैच फिक्सिंग का भी आरोप जुड़ा था और वे 5 साल तक प्रतिबंधित भी किए गए थे। उन्होंने 2013 में ही अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था।

रूडी कर्टजन का भी निधन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंपायर रूडी कर्टजन भी इसी साल दुनिया छोड़कर गए। 9 अगस्त 2022 को 73 साल की उम्र में वे कार हादसे का शिकार हो गए जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। जब वे गोल्फ खेलकर वापस लौट रहे थे तभी उनका कार का एक्सिडेंट हो गया जो उनकी मौत का कारण बनी। कर्टजन ने अफ्रीकी टीम के लिए क्रिकेट भी खेला और बाद में अंपायरिंग की जिम्मेदारियां भी निभाईं। वे पहले अंपायर बने और उसके बाद क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनकी मौत ने क्रिकेट को अपूरणीय क्षति दी।

एलन थॉमसन के नाम वनडे का पहला विकेट
वनडे क्रिकेट का पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एलन थामसन के नाम है। 76 साल की उम्र में 31 अक्टूबर 2022 को एनल का निधन हो गया। उन्हें जिस बात के लिए ज्यादा याद किया जाता है, वह है उनका गेंदबाजी एक्शन। एलन थामसन ने 5 जनवरी 1971 को पहला वनडे विकेट हासिल किया था। तब उन्होंने ज्योफ्री बॉयकाट को स्क्वायर लेग पर कैच आउट कराया था।

यह भी पढ़ें

Sports Achievement India 2022: देश के एथलीट्स ने दिलाया सोना-चांदी, जानें किन खेलों में रचा गया इतिहास
 

Share this article
click me!