FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड-ईरान की भिड़ंत, सेनेगल से टकराएगा नीदरलैंड, अमेरिका और वेल्स में होगी जंग

Published : Nov 21, 2022, 03:30 PM IST
FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड-ईरान की भिड़ंत, सेनेगल से टकराएगा नीदरलैंड, अमेरिका और वेल्स में होगी जंग

सार

फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) के दूसरे दिन यानि 21 नवंबर को कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें इंग्लैंड बनाम ईरान, अमेरिका बनाम वेल्स और सेनेगल बनाम नीदरलैंड (Senengal vs neatherland) के बीच लीग मुकाबले होंगे।   

FIFA World Cup 2022 Day2. फीफा वर्ल्डकप 2022 की रंगारंग शुरूआत हो चुकी है और पहला मैच मेजबान कतर की टीम हार चुकी है। फीफा वर्ल्डकप के दूसरे दिन इंग्लैंड बनाम ईरान के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद सेनेगल की भिड़ंत नीदरलैंड से होगी जबकि यूएसए की टीम का सामना वेल्स की टीम के साथ होगा। तीनों मुकाबले कांटे के होंगे जो फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार बन सकते हैं। 

दूसरे दिन 3 मैच होंगे
फीफा वर्ल्डकप के दूसरे दिन इंग्लैंड का सामना ईरान के साथ होगा। इसके तुरंत बाद सेनेगल की टीम नीदरलैंड से मैच खेलेगी। फिर तीसरा मैच यूएसए बनाम वेल्स के बीच होने वाला है। इंग्लैंड की टीम के जेम्स मैडिसन और काइल वाकर ईरान के खिलाफ मैच में नहीं दिखाई देंगे। एक और कंट्रोवर्सी यह है कि इंग्लैंड के प्लेयर हैरी केन वन लव आर्मबैंड पहनेंगे या नहीं। फीफा ने केन को यह आर्मबैंड पहनने की परमिशन नहीं दी है लेकिन वे इस बात पर अड़े हैं कि आर्मबैंड पहनकर ही मैच में उतरेंगे। वहीं ग्रुप ए में सेनेगल और नीदरलैंड की टीमें विश्वकप का आगाज करेंगी। 

फीफा वर्ल्डकप की रंगारंग शुरूआत
रविवार 20 नवंबर को फीफा वर्ल्डकप की रंगारंग शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान आतिशबाजी ने समां बांध दिया। फिर मोर्गन फ्रीमैन की बातचीत रही हो या फिर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का भाषण रहा हो, सब कुछ जोरदार था। कतर के शेख ने एक लाइन इंग्लिश में फिर बाकी की स्पीच अरबिया लैंग्वेज में की। इसके बाद तो बीटीएस स्टार जंग कूक ने ड्रीमर्स गाने से समां बांध दिया। हालांकि कतर की टीम पहला ही मैच हार चुकी है। 

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: फीफा के रंग में रंगा कोलकाता, इस खिलाड़ी के लगाए बड़े-बड़े पोस्टर
 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका