FIFA World Cup Semi Final: फ्रांस ने जिस पर किया 44 साल शासन वही टीम दे रही चुनौती, अलग अंदाज में होगा ये मैच

Published : Dec 14, 2022, 11:21 AM IST
FIFA World Cup Semi Final: फ्रांस ने जिस पर किया 44 साल शासन वही टीम दे रही चुनौती, अलग अंदाज में होगा ये मैच

सार

फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में 14 दिसंबर की रात फ्रांस और मोरक्को (France vs Morocco) के बीच जंग होगी। यह मैदानी जंग इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि कभी फ्रांस ने मोरक्को पर 44 साल तक शासन किया था।   

FIFA World Cup Semi Final. फीफा वर्ल्डकप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में गोल्डेन बूट के हकदार कलियन एमबापे की टीम के सामने बड़ा उलटफेर करने वाली मोरक्को की टीम है। दिलचस्प फैक्ट यह है कि 1912 से लेकर 1956 तक फ्रांस ने मोरक्को पर शासन किया था। इसलिए सेमीफाइनल की जंग में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो भावनाएं कुछ अलग होंगी। यही वजह है कि यह सेमीफाइनल मुकाबला अलग की लेवल और अंदाज का होने वाला है। 

टूर्नामेंट में अजेय रही मोरक्को
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को की टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है और हर मैच में जीत दर्ज की है। मोरक्को का डिफेंस बेहद मजबूत है और फ्रांस के सामने यह चुनौती होगी कि वे मोरक्को के डिफेंस को तोड़ सकें। मोरक्को ने दुनिया की दूसरी रैंकिंग वाली बेल्जियम को हरा चुकी है और स्पेन, पुर्तगाल जैसी टीमें भी मोरक्को के सामने ढेर हो चुकी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि फ्रांस के सामने मजबूत मोरक्को की टीम है जिससे पार पाना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल है। हालांकि फ्रांस की टीम में कलियन एमबापे जैसा खिलाड़ी है जिसने मेसी और रोनाल्डो जैसे प्लेयर की चमक फीकी कर दी है।

फ्रांस ने इंग्लैंड को हराया
फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कड़ा मुकाबला जीता था। फ्रांस के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी मोरक्को के खिलाफ गोल करना क्योंकि यह टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं खाई है। मोरक्को के खिलाड़ियों से पूछा गया कि क्या वे वर्ल्ड कप जीत सकते हैं तो उन्होंने पूरे कांफिडेंस के साथ कहा कि हां बिल्कुल जीत सकते हैं। कहा कि हमेशा यूरोपीय टीमें ही वर्ल्ड कप जीतती आई हैं तो हमने भी सपना देखा कि हम भी वर्ल्ड कप जीत सकते हैं। प्लेयर्स ने दावा किया कि हमने जिन टीमों के खिलाफ मैच खेले वे टीमें हमसे डरी हुई हैं।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल में जादूगर बने मेसी, पहले रोए फिर रूलाया और ब्रेक कर दिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका