FIFA World Cup: कौन है केरला ब्लास्टर्स क्लब से जुड़ा मोरक्को का गोलकीपर, जिसने रोनाल्डो को रूलाए खून के आंसू

फीफा वर्ल्डकप 2022 के सबसे बड़े उलटफेर की चर्चा की जाएगी तो उसमें मोरक्को बनाम पुर्तगाल (Morocco vs Portugal) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की बात जरूर होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पेनाल्टी के जरिए मैच का फैसला हुआ और मोरक्को का गोलकीपर चीन की दीवार जैसा बन गया।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 11, 2022 1:09 PM IST

FIFA World Cup Morocco Beat Portugal. फीफा वर्ल्डकप 2022 में भारत भले ही शामिल नहीं है लेकिन इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर वाले मुकाबले में भारत की बड़ी भूमिका दिखी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सुपर स्टार से सजी पुर्तगाल की टीम को मोरक्को ने शिकस्त दे दी और इस जीत में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनो का बड़ा योगदान है जिन्होंने पुर्तगाली अटैक भारतीय सहनशीलता के हिसाब से डिफ्यूज कर दिया। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मोरक्को का यह गोलकीपर भारत से खास जुड़ाव रखता है और केरला ब्लास्टर्स क्लब से भी जुड़ा हुआ है। 

सुर्खियों में यासिन बुनो
फीफा वर्ल्डकप 2022 में पुर्तगाल बनाम मोरक्को के बीच हुए मुकाबले से पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि पुर्तगाल यह मैच हार जाएगा। पुर्तगाल ने पहले दो गोल करके यह साबित भी कर दिया लेकिन दूसरे हाफ में बाजी पलटी और मोरक्को ने दो गोल करके मामला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पूरे समय तक कोई गोल नहीं हो पाया। हालात यह रहे कि मैच का नतीजा निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा लेकिन यही पर बड़ा खेल हो गया और मोरक्को के गोलकीपर ने गजब का प्रदर्शन करके टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

यासिन बुनो का इंडियन कनेक्शन
मोरक्को के गोलकीपर यासिन बुनो इस समय सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। कारण यह है कि उन्होंने मजबूत पुर्तगाली अटैक को नेस्तानाबूत करने का बड़ा काम किया है। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि यासिन भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स क्लब में शामिल रहे हैं और इसी धरती से उन्होंने डिफेंड की बड़ी कला सीखी है। मामला 2018 का है जब भारत में एक फ्रेंडली टूर्नामेंट हुआ था। उसमें 3 टीमों ने हिस्सा लिया था। केरला ब्लास्टर्स इसकी मेजबान टीम थी और यासिन इसी क्लब के सदस्य थे। तब ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न सिटी एफसी और स्पेन की गिरोना ने भी टूर्नामेंट में शिरकत की थी। उस दौरान भी यासिन बुनो ने कमाल किया था।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो को रोता देख फैंस का दिल पसीजा, इस तरह सोशल मीडिया पर उमड़ा गम का सैलाब
 

Share this article
click me!