Manoj Kumar | Published : Nov 25, 2022 10:05 AM IST / Updated: Nov 25 2022, 11:48 PM IST

FIFA World Cup 2022: सेनेगल ने कतर को 3-1 से हराया, टाई रहा नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर मुकाबला

सार

FIFA World Cup 2022 Updates. फीफा वर्ल्डकप 2022 में 6ठें दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे वेल्स बनाम ईरान के बीच हुआ। वहीं दूसरा मुकाबला शाम 6.30 बजे कतर बनाम सेनेगल के बीच खेला गया। तीसरा मैच नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर के बीच रात 9.30 बजे हुआ। चौथा मुकाबला देर रात 12.30 बजे इंग्लैंड बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा। मेजबान कतर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सभी मैच की अपडेट्स जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

11:48 PM (IST) Nov 25

नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर मैच टाई

नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा। नीदरलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी। मैच शुरू होने के 6 मिनट में ही नीदरलैंड ने गोल कर लीड ले लिया था। दूसरा हाफ शुरू होते ही 49वें मिनट में इक्वाडोर ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका और मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। 

08:41 PM (IST) Nov 25

सेनेगल ने कतर को 3-1 से हराया

सेनेगल ने कतर को 3-1 से हरा दिया है। पहले हाफ में एक गोल कर सेनेगल ने बढ़त बना लिया था। 41वें मिनट में पहला गोल हुआ। सेनेगल की ओर से 48वें मिनट में दूसरा गोल किया गया। 78वें मिनट में कतर ने एक गोल किया। 84 मिनट में सेनेगल की ओर से तीसरा गोल दागा गया।
 

05:46 PM (IST) Nov 25

ईरान ने वेल्स को हराया

बेहद रोमांचक मुकाबले में ईरान ने दो गोल से वेल्स को हरा दिया है। वेल्स की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। ईरान ने यह मुकाबला 0-2 से अपने नाम किया। पहले हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका था। 

04:31 PM (IST) Nov 25

वेल्स बनाम ईरान का मैच जारी

फीफा वर्ल्डकप 2022 के 6ठें दिन वेल्स बनाम ईरान के बीच मैच चल रहा है और पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है।

03:40 PM (IST) Nov 25

रिचर्लसन ने बताया कैसा रहा था उनका गोल

ब्राजील के फुटबॉलर रिचर्लसन ने शानदार दो गोल करके ब्राजील को जीत दिलाई थी, उन्होंने बताया कि उन्हें कैसा फील हुआ।

 

03:38 PM (IST) Nov 25

ये है वेल्स की टीम

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 25 नवंबर को पहला मुकाबला वेल्स बनाम ईरान के बीच खेला जाना है। वेल्स टीम की यह तस्वीर मैच शुरू होने से पहले की है।

 

03:36 PM (IST) Nov 25

फीफा वर्ल्डकप का 6ठां दिन

फीफा वर्ल्डकप 2022 के 6ठे दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं।