FIFA World Cup: जानिए वर्ल्ड कप का पूरा इतिहास, कब हुआ था पहला आयोजन, इस बार किस महाद्वीप की कौन टीमें

Published : Nov 20, 2022, 05:52 PM ISTUpdated : Nov 20, 2022, 06:18 PM IST
FIFA World Cup: जानिए वर्ल्ड कप का पूरा इतिहास, कब हुआ था पहला आयोजन, इस बार किस महाद्वीप की कौन टीमें

सार

फीफा वर्ल्ड कप का आगाज आज हो रहा है। दुनिया की 200 टीमों में 32 टीमें इस बार वर्ल्ड कप फुटबाल खेलने जा रही है। कतर में हो रहा यह विश्व कप का 22 वां आयोजन हैं। पहली बार यह विश्व कप नवम्बर-दिसंबर में हो रहा है। 

FIFA World Cup: 22वें फीफा वर्ल्ड कप का कतर में रविवार को आगाज होगा। ओपनिंग सेरेमनी में कई दिग्गज कलाकार परफार्म करेंगे। इस बार वर्ल्ड कप फुटबॉल में 32 टीमें खेलने के लिए क्वालिफाई की हैं। दोहा से करीब 40 किलोमीटर दूर अल-बत स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप का डिटेल...

जानिए वर्ल्ड कप का इतिहास

पहला वर्ल्ड कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था। मजे की बात यह कि इस पहले वर्ल्ड कप को मेजबान टीम उरुग्वे ने ही जीता था। 1942 और 1946 में वर्ल्ड वॉर के कारण वर्ल्ड कप नहीं हो पाया था लेकिन इसके बाद हर चार साल के अंतराल पर फीफा वर्ल्ड कप खेला जाता है।

इस बार 32 टीमें खेलेंगी विश्व कप फुटबॉल में...

इस बार विश्व कप फुटबॉल में 32 टीमें खेलेंगी। सबसे अधिक यूरोप की 13 टीमें इस बार क्वालिफाई की हैं। दुनिया के देशों की 200 टीमों ने इस बार वर्ल्ड कप क्वालिफाई करने के लिए दावेदारी की थी।वर्ल्डकप 2022 की शुरूआत 20 नवंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

सबसे पहले ब्राजील ने किया था क्वालिफाई

कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के लिए सबसे पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने क्वालिफाई किया। 2014 की चैंपियन जर्मनी इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली यूरोपियन टीम है। जर्मनी के अलावा डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, क्रोएशिया, इंग्लैंड, स्पेन, सर्बिया, स्विटरजरलैंड और वेल्स की टीमों ने भी क्वालिफाई किया है। पुर्तगाल ने वर्ल्ड कप प्लेऑफ के जरिए क्वालीफाई किया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए यूरोप की 13 टीमों ने क्वालीफाई किया है। एशिया की छह टीमों कतर, ईरान, साउथ कोरिया, सऊदी अरब, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालिफाई किया है तो अफ्रीका की पांच टीमों ने इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। नार्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका की चार-चार टीमें इस बार विश्व कप में खेलेंगी।

किस महाद्वीप से कौन सी टीम देखिए पूरी लिस्ट...

एशिया: कतर, ईरान, साउथ कोरिया, सऊदी अरब, जापान और ऑस्ट्रेलिया।

यूरोप: जर्मनी, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, क्रोएशिया, स्पेन, सर्बिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्विटरजरलैंड, पुर्तगाल, पोलैंड और वेल्स।

अफ्रीका: घाना, सेनेगल, ट्यूनीशिया, मोरक्को और कैमरून।

साउथ अमेरिका: ब्राजील, अर्जेंटीना, इक्वाडोर और उरूग्वे।

नॉर्थ अमेरिका: कनाडा, यूएसए, मैक्सिको और कोस्टारिका।

 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका