सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टॉप पर, भारत की इस एथलीट को मिला 13 वां नंबर

Published : Aug 08, 2019, 07:16 PM ISTUpdated : Aug 08, 2019, 07:24 PM IST
सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टॉप पर, भारत की इस एथलीट को मिला 13 वां नंबर

सार

फोर्ब्स ने दुनिया की टॉप 15 महिला प्लेयर्स की सूची जारी की है। ये सूची सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्लेयर्स को लेकर की गई है। इसमें अमेरिका की टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स पहले नंबर पर बनी हुई है। उनकी कमाई करीब 207 करोड़ रुपए है।

नई दिल्ली. फोर्ब्स ने दुनिया की टॉप 15 महिला प्लेयर्स की सूची जारी की है। ये सूची सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्लेयर्स को लेकर की गई है। इसमें अमेरिका की टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स पहले नंबर पर बनी हुई है। उनकी कमाई करीब 207 करोड़ रुपए है। वहीं 13 वें स्थान पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 38.9 करोड़ रुपए है। उनकी प्राइज मनी  3.54 करोड़ और एडवरटाइजमेंट से 35.4 रुपए कमाए हैं। इस लिस्ट में 12 टेनिस खिलाड़ी एक फुटबॉल खिलाड़ी और  एक बैडमिंटन से हैं। 

फोर्ब्स ने लिखा सिंधु ज्यादा डिमांड वाली एथलीट

फोर्ब्स ने सिंधु के बारे में लिखा है कि वे इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा मांग वाली महिला एथलीट है। साल 2018 में वे बैडमिंटन वर्ल्ड चैंम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।  मौजूदा रैंकिंग में सिंधु वर्ल्ड रैंकिंग में 3 स्थान पर हैं। उन्होंने अबतक 248 मैच जीते हैं। जिसमें 106 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

 

ये है लिस्ट
अमेरिका की टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स 29.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पहले नंबर पर बनी हुईं हैं। जापान की नाओमी ओसाका 24.3 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तो वहीं एंजेलिक कर्बर 11.8 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोमानिया की    टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप की कमाई 10.2 मिलियन डॉलर, अमेरिका के स्लोएन स्टीफेंस की कमाई 9.6 मिलियन डॉलर है, डेनमार्क के टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी की कमाई 7.5 मिलियन डॉलर है। रूस की मारिया शारापोवा की कमाई 7 मिलियन डॉलर है। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा की कमाई 6.3 मिलियन डॉलर है। उक्रेन की एलिना स्वितोलिना की कमाई 6.1 मिलियन डॉलर है। अमेरिका की वीनस विलियम्स की कमाई 5.9 मिलियन डॉलर है। वेनेजुएला के गारबिन मुगुरूजा की कमाई 5.9 मिलियन डॉलर है। अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन की कमाई 5.8 मिलियन डॉलर हैं। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू की कमाई 5.5 मिलियन डॉलर है। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज की कमाई भी 5.5 मिलियन डॉलर है। थाईलैंड की गोल्फ खिलाड़ी आरिया जुतानुगार्न की कमाई 5.3 मिलियन डॉलर है। 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच