IOA के संविधान में संशोधन का अभिनव बिंद्रा ने किया समर्थन, कहा-प्रशासन के पदों तक एथलीटों का पहुंचना होगा सुलभ

Published : Nov 04, 2022, 03:14 PM ISTUpdated : Nov 04, 2022, 03:17 PM IST
IOA के संविधान में संशोधन का अभिनव बिंद्रा ने किया समर्थन, कहा-प्रशासन के पदों तक एथलीटों का पहुंचना होगा सुलभ

सार

अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के संविधान में हुए संशोधन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि इससे खिलाड़ियों के लिए प्रशासन के पदों पर पहुंचने का रास्ता सुलभ होगा।

नई दिल्ली। पूर्व ओलंपियन और गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के संविधान में हुए संशोधन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि इससे खिलाड़ियों के लिए प्रशासन के पदों पर पहुंचने का रास्ता सुलभ होगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) में बदलाव हो रहे हैं। जस्टिस नागेश्वर राव IOA के संविधान में संशोधन किया गया है। नया संविधान 10 नवंबर को लागू होगा। आईओए के चुनाव 10 दिसंबर को होंगे। एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष सहित कार्यकारी परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। महिलाओं को भी अध्यक्ष और संयुक्त सचिव (दो पद) के लिए चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही छह कार्यकारी परिषद सदस्य का चुनाव होगा। एथलीट आयोग द्वारा दो प्रतिनिधि चुने जाएंगे। 

 

 

नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
अभिनव बिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पत्र पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने जस्टिस नागेश्वर राव को आईओए के संविधान में संशोधन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि संशोधन में सितंबर में लुसाने में हुई चर्चा पर ध्यान रखा गया। संविधान संशोधन से एथलीटों के लिए प्रशासन में प्रवेश का मार्ग आसान होगा। इसके साथ ही महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। यह एक नई शुरुआत है। इसमें भारत में ओलंपिक आंदोलन के लिए कई ऐतिहासिक संभावनाओं की शुरुआत करने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: कतर के कड़े कानूनों से घबराए फुटबॉल प्लेयर्स, फीफा ने टीमों से की यह खास अपील

अभिनव बिंद्रा ने अपने पत्र में लिखा, "एक ओलंपियन और एक वर्तमान एथलीट प्रतिनिधि के रूप में मैं संशोधनों का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। IOC और OCA द्वारा एथलीटों को हमेशा दिल और नीति और निर्णय के केंद्र में रखा जाता है। मैं इसके लिए आभारी हूं। मैं भारत में ओलंपिक परिवार से इस सुधार को उसके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने और एकजुट होने के लिए प्रार्थना करता हूं।"

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत एक जीत के साथ सेमीफाइनल में, पाकिस्तान दो कंडीशन में ही बढ़ पाएगा आगे
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स