CWG2022: गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हुई महिला हॉकी टीम, लेकिन कांस्य की उम्मीद अभी बाकी है

Published : Aug 06, 2022, 06:28 AM ISTUpdated : Aug 06, 2022, 06:32 AM IST
CWG2022:  गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हुई महिला हॉकी टीम, लेकिन कांस्य की उम्मीद अभी बाकी है

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम को निराशा हाथ लगी है। सेमिफाइनल में वो ऑस्ट्रेलिया से हार गई। इस तरह गोलकीपर सविता पूनिया की कैप्टनशिप में भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हो गई।

बर्मिंघम. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022(Common wealth Games)  में भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई है। सेमिफाइनल में वो ऑस्ट्रेलिया से हार गई। इस तरह गोलकीपर सविता पूनिया की कैप्टनशिप में भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हो गई। टीम अब रविवार को न्यूजीलैंड से कांस्य(Bronze) के लिए भिड़ेगी। इससे पहले भारतीय टीम ग्रुप में चार में से 3 मैच जीतने में कामयाब रही थी। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शूट-आउट में 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से पराजित कर दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबरी पर छूटा था। मैच पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच प्रयास मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।

ऐसा रहा खेल
वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में भारत के लिए बराबरी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने रेबेका ग्रीनर के जरिए 10वें मिनट में बढ़त बना ली थी। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और आठवें मिनट में पहला मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे विफल कर दिया। फाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड के बीच होगा। हालांकि भारतीय महिला टीम के लिए अभी मेडल की रेस पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। टीम इंडिया अगर अब रविवार को न्यूजीलैंड को पराजित कर देती है, तो कांस्य अपने नाम कर सकती है। हालांकि मैच की शुरुआत रोमांचक रही थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए 10वें मिनट में रेबेका ग्रेनर ने गोल किया था। चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद फुल टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका था।

लेकिन भारत को तीन गोल्ड
इधर, कॉमनवेल्थ गेम्स का 8वां दिन भारतीय रेसलर्स के लिए गोल्डन चांस लेकर आया। भारतीय पहलवानों ने गोल्ड मेडल की झड़ी लगा दी। भारत के 4 रेसलर फाइनल में उतरे। इनमें से तीन ने गोल्ड और एक ने सिल्वर मेडल जीता। तीनों गोल्ड सिर्फ एक घंटे के अंदर आए। इस तरह इस खेल में भारत के अब 9 गोल्ड हो गए हैं। दीपक पूनिया ने पाकिस्तानी पहलवान को हराकर गोल्ड जीता। बाकी दो गोल्ड बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने जीते।

यह भी पढ़ें
'मेडल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले इस एथलीट की दिलचस्प है लव स्टोरी
5 साल की उम्र में दिव्यांग, रोज 5 किलो दूध चना बादाम खाकर बने 'स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया' अब किया गोल्ड पर कब्जा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल