France V/S South Africa: फ्रांस ने दर्ज की वर्ल्ड कप की पहली जीत, साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में 16 जनवरी को तीसरा मुकाबला फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ तक दोनों के बीच 1-1 गोल की बराबरी रही लेकिन अंत में यह मुकाबला फ्रांस ने यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया।
 

Manoj Kumar | Published : Jan 16, 2023 1:29 PM IST

France V/S South Africa. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में 16 जनवरी को तीसरा मुकाबला फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया और फ्रांस की टीम ने यह मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले तीन क्वार्टर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं लेकिन चौथे क्वार्टर में फ्रांस ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए बाजी मार ली। वर्ल्ड कप 2023 में फ्रांस की यह पहली जीत रही। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपना दूसरा मुकाबला भी हार गई है और वह लगभग वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है क्योंकि उन्हें सिर्फ 1 मैच ही खेलना है। 

पहले क्वार्टर का मुकाबला
हॉकी विश्व कप 2023 में फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला क्वार्टर काफी दिलचस्प रहा। फ्रांस ने शुरू से ही गेंद पर कंट्रोल रखा और जल्द ही फ्रांस को पहला पेनाल्टी कॉर्नर भी मिल गया। फ्रांस के विक्टर चार्लेट ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। इसके कुछ ही देर के बाद साउथ अफ्रीका ने भी पेनाल्टी की मांग की और वीडियो रेफरल के बाद अफ्रीकी टीम को पेनाल्टी मिली जिसे उन्होंने गोल में तब्दील कर दिया। पहले क्वार्टर में दोनों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर पहुंच गया।

कैसा रहा दूसरे क्वार्टर का गेम
पेनाल्टी के बाद गेम 1-1 से बराबर हुआ जिसके बाद गेम और टाइट हो गया है। साउथ अफ्रीका ने अटैक किया लेकिन फ्रांस ने गोल बचा लिया। फ्रांस टी की टीम को फिर से पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे गोल नहीं कर पाए। फ्रांस ने एक और खतरनाक मूव बनाया और गोल करने की कोशिश की लेकिन अफ्रीका के गोलकीपर मुस्तफा ने शानदार तरीके से बचाव किया। दूसरे क्वार्टर का गेम भी 1-1 की बराबरी पर ही छूटा।

तीसरे क्वार्टर में क्या हुआ
तीसरे क्वार्टर का गेम शुरू होते ही दोनों टीमें फिर से एक-दूसरे के खिलाफ अटैकिंग हैं और साउथ अफ्रीका की टीम ज्यादा अटैक करती दिखी। अफ्रीका को चांस मिला लेकिन उन्होंने मिस कर दिया। टोंडर जैक्स ने खतरनाक दिख रहे फ्रेंच अटैक को रोकने का काम किया है। इसके बाद फ्रांस को फिर से पेनाल्टी कॉर्नर मिला है लेकिन टीम उसका इस्तेमाल नहीं कर पाई और गोल नहीं हुआ। 

चौथा और फाइनल क्वार्टर
तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीमों के बीच 1-1 से मैच बराबर रहा और चौथे क्वार्टर मे साउथ अफ्रीका ने अटैक जारी रखा। कुछ ही देर के बाद फ्रांस को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और टीम ने गोल करके मैच में 2-1 से फिर बढ़त बना ली। वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने गोलकीपर को हटाकर ज्यादा से ज्यादा मैदान में दम दिखाने का फैसला किया। अंत में फ्रांस की टीम 2-1 से जीत मिली।

यह भी पढ़ें

New Zealand V/S Netherlands: नीदरलैंड ने 4-0 से न्यूजीलैंड को रौंदा, डच टीम ने दर्ज की वर्ल्ड कप में दूसरी जीत
 

Share this article
click me!