Hockey World Cup 2023: हॉकी टीम के सपोर्ट में उतरे सिंगर सुखविंदर, चक दे इंडिया गाकर खिलाड़ियों में भरा जोश

Published : Jan 15, 2023, 04:20 PM IST
Hockey World Cup 2023: हॉकी टीम के सपोर्ट में उतरे सिंगर सुखविंदर, चक दे इंडिया गाकर खिलाड़ियों में भरा जोश

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) के पहले मैच में भारतीय टीम ने स्पेन (India vs Spain) को 2-0 से हराकर जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है। वहीं 15 जनवरी रविवार को भारत को मुकाबला इंग्लैंड (India vs England) की टीम से होने वाला है।  

India V/S England World Cup Hockey. हॉकी विश्व कप के दूसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा। मेन इन ब्लू की जीत के लिए जहां देश भर में दुआओं का दौर जारी है। वहीं मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह भी टीम इंडिया का सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। भारत अगर इंग्लैंड को मात दे देता है तो उसका क्वार्टर फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा। यही वजह है कि हॉकी फैंस भारत की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं।

सुखविंदर सिंह ने क्या कहा
मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह ने कहा कि मैं हॉकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय हॉकी टीम ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। सिंगर ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खुशगवार पल है कि वे भारत के लीजेंड प्लेयर्स के साथ खड़े हैं और तस्वीर खिंचा रहे हैं। सुखविंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम का जोश भी बढ़ाया और अपना मशहूर गाना चक दे इंडिया के बोल गाकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी तालियां बजाकर सिंगर सुखविंदर सिंह का अभिनंदन किया।

कैसी रही है भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में रविवार शाम 7 बजे भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ जहां इंग्लैंड ने वेल्स को हराकर विश्व कप की शुरूआत जीत के साथ की है, वहीं भारत ने भी स्पेन को 2-0 से हराकर विनिंग नोट के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया है। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत कॉमनवेल्थ गेम्स में हुई थी, जहां भारत बनाम इंग्लैंड के बीच का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा था। एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण में दोनों के बीच 3-3 से मैच ड्रॉ हुआ था। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने 4-3 से इंग्लैंड को हरा दिया था। हालांकि यह मंच विश्व कप का है और दोनों ही टीमें विनर बनने का सपना लेकर मैदान में उतरने वाली हैं।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: स्पेन से भिड़ेगी वेल्स की टीम और भारत को टक्कर देगा इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें मैच
 


 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच