New Zealand V/S Chile: न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया, कंटार्डो ने देश के लिए किया वर्ल्ड कप का पहला गोल

Published : Jan 14, 2023, 02:57 PM IST
New Zealand V/S Chile: न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया, कंटार्डो ने देश के लिए किया वर्ल्ड कप का पहला गोल

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup) में 14 जनवरी को पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम चिली (New Zealand vs Chile) के बीच खेला गया है। वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली चिली की टीम को न्यूजीलैंड ने आसानी से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान निक वुड्स की टीम के सामने फर्नांडो रेंज की कप्तानी वाली टीम हार गई।  

New Zealand Beat Chile Upadates. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम चिली के बीच खेला गया। चिली की टीम का यह पहला वर्ल्ड कप है और वह न्यूजीलैंड की अनुभवी टीम के सामने चिली की टीम नहीं टिक पाई। न्यूजीलैंड की टीम ने चिली को 3-1 से हरा दिया। वहीं चिली के कंटार्डो ने चिली के लिए हॉकी विश्व कप के इतिहास का पहला गोल करने में सफलता पाई। चिली की टीम को 4 पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन खिलाड़ी इसे गोल में नहीं बदल पाए। खेल का टाइम खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कैसे किया न्यूजीलैंड ने गोल
न्यूजीलैंड की टीम ने चिली के खिलाफ शुरू से ही अटैकिंग रूख अपनाया और पहले ही क्वार्टर में दो गोल दागकर 2-0 से बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल 9वें मिनट में लेन सैम ने किया। जबकि 11वें मिनट में हीहा सैम ने दूसरा गोल दागकर 2-0 से टीम को आगे कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड का आक्रामक खेल जारी रहा और 18वें मिनट में हीहा सैम ने अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। हाफ टाइम तक न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से आगे हो गई। चौथे क्वार्टर में चिली की टीम ने 49वें मिनट में पहला गोल किया। वर्ल्ड कप में यह चिली का पहला गोल रहा। मुकाबला 3-1 तक पहुंच गया।

पेनाल्टी कॉर्नर और ग्रीन कार्ड

  • चिली को मैच में दो बार पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हुआ
  • न्यूजीलैंड को दूसरे क्वार्टर में पेनाल्टी मिली लेकिन गोल नहीं हुआ
  • न्यूजीलैंड के टेरेंट को पहले क्वार्टर में ग्रीन कार्ड मिला 2 मिनट के लिए बाहर हुए
  • न्यूजीलैंड के फिंडले को तीसरे क्वार्टर में ग्रीन कार्ड मिला 2 मिनट के लिए बाहर
  • चौथे क्वार्टर में चिली की टीम को पेनाल्टी मिला और टीम ने पहला गोल किया
  • खेल खत्म होने से 2 मिनट पहले चिली को फिर पेनाल्टी मिली लेकिन गोल नहीं

चिली की टीम का पहला वर्ल्ड कप
पहले क्वार्टर से ही चिली की टीम को न्यूजीलैंड का अटैक झेलना पड़ा। सैम लैन ने पहला गोल किया और इसके बाद सैम हीहा ने दो गोल करके टीम को 3-0 की लीड दे दी। पहले हाफ में टैरेंट को ग्रीन कार्ड दिया गया। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को 2 मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद गोलकीपर डिक्सान ने गोल सेव किया और चिली का अटैक कारगर नहीं रहा। दूसरे क्वार्टर में चिली को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन न्यूजीलैंड ने गोल सेव कर लिया। वीडियो रेफरल के बाद चिली को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: स्पेन को रौंदने के साथ ही विजयश्री आगाज की मची धूम...देखें फोटोज
 

PREV

Recommended Stories

IPL 2026: कौन है वो प्लेयर जिस पर 25 करोड़ लुटा पछता रहे होंगे शाहरुख खान, अब तक कितने का पड़ा हर एक RUN
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल