#Cheer4India भारतीय रोइंग टीम ने शुरू किया प्रशिक्षण, खेल गांव पहुंची टीमें

Published : Jul 18, 2021, 12:22 PM ISTUpdated : Jul 18, 2021, 03:29 PM IST
#Cheer4India भारतीय रोइंग टीम ने शुरू किया प्रशिक्षण,  खेल गांव पहुंची टीमें

सार

शनिवार को भारतीय दल के 88 सदस्यों जिसमें 54 खिलाडि़यों के अलावा सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं, टोक्यो के लिए रवाना हुआ था। ओलंपिक खेलने जा रहे खिलाडि़यों के जत्थे को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से औपचारिक विदाई देते हुए रवाना किया।

टोक्यो। भारतीय खिलाडि़यों का 88 सदस्यीय जत्था रविवार को टोक्यो पहुंचा। टोक्यो एयरपोर्ट पर पहुंचे खिलाडि़यों को औपचारिकता पूरी कर खेल गांव पहुंचाया जा रहा है। 
शनिवार को भारतीय दल के 88 सदस्यों जिसमें 54 खिलाडि़यों के अलावा सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं, टोक्यो के लिए रवाना हुआ था। ओलंपिक खेलने जा रहे खिलाडि़यों के जत्थे को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से औपचारिक विदाई देते हुए रवाना किया। 8 खेलों वाले खिलाडि़यों के दल में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ी थे। इस दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाडि़यों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। 

भारतीय रोइंग टीम ने शुरू किया प्रशिक्षण

ओलंपिक में पहुंचे भारतीय प्लेयर्स ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. रविवार को रोइंग टीम ने ट्रेनिंग शुरू की. रोवर्स के प्रशिक्षण से उनके कोच उत्साहित नजर आए.

 

इटली से भारतीय मुक्केबाजों का दल भी पहुंचा

भारतीय मुक्केबाजों का दल भी रविवार को जापान की राजधानी पहुंचा। इटली से टोक्यो के लिए यह टीम रवाना हुई थी.
निशानेबाजों का दल क्रोएशिया से टोक्यो आने के बाद शनिवार को तड़के खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिए गए।

वेटलिफ्टर मीराबााई चानू दो दिन पहले ही पहुंच चुकी

भारत की टॉप वेटलिफ्टर मीराबाई चानू शुक्रवार को ही अमेरिका में अपने ट्रेनिंग सेंटर से सीधे टोक्यो पहुंच गई। ओलंपिक में भारत की इकलौती भारोत्तोलक चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और सहायक कोच संदीप कुमार के साथ टोक्यो पहुंची हैं। चानू के एक अन्य सहायक कोच प्रमोद शर्मा दिल्ली से पहले जत्थे के साथ रवाना हुए। 

ओलंपिक में भारत का 228 सदस्यीय दल पहुंचेगा

भारत से ओलंपिक खेलने जो टीमें जा रही हैं उसमें 228 लोगों शामिल हैं। इन 228 लोगों के दल में 119 खिलाड़ी शामिल हैं। 
 

 

यह भी पढ़ें:

मानसून सत्रः विपक्ष को भरोसे में लेने के लिए सर्वदलीय मीटिंग, पीएम मोदी भी शामिल

ओवैसी बीजेपी के एजेंट, यूपी में अगर योगी आदित्यनाथ जीते तो कलकत्ता चला जाउंगाः मुनव्वर राना

टोक्यो ओलंपिकः खेल गांव में दो एथलीट्स निकले कोरोना पॉजिटिव

पंजाबः सिद्धू होंगे प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों का भी होगा ऐलान

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स