खेलो इंडिया युवा खेल में महाराष्ट्र और हरियाणा बीच होगी टक्कर, दिल्ली की टीम भी दिखाएगी दम

Published : Jan 09, 2020, 11:43 PM IST
खेलो इंडिया युवा खेल में महाराष्ट्र और हरियाणा बीच होगी टक्कर, दिल्ली की टीम भी दिखाएगी दम

सार

मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र और उप विजेता हरियाणा के बीच शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे खेलों इंडिया युवा खेलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र ने पिछली बार कुल 228 पदक जीते थे और उसने इस बार 579 खिलाड़ियों का मजबूत दल उतारा है। 

गुवाहाटी. मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र और उप विजेता हरियाणा के बीच शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे खेलों इंडिया युवा खेलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र ने पिछली बार कुल 228 पदक जीते थे और उसने इस बार 579 खिलाड़ियों का मजबूत दल उतारा है। इस बार भी उसे अपने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद है।

उन्हें हालांकि हरियाणा से सतर्क रहना होगा जिसने इस बार 682 खिलाड़ियों का दल भेजा है और वह महाराष्ट्र तथा 34 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार है। दिल्ली इससे पहले पिछले दोनों खेलों में तीसरे स्थान पर रहा था और वह भी तालिका में आगे बढ़ने की कोशिश करेगा।

इस बार 20 खेलों में 6500 से भी अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों में साइकिलिंग और लॉन बाल्स को भी पहली बार शामिल किया है। भारत में पहली किसी खेल प्रतियोगिता में इतने अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पिछली बार पुणे में 5925 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स