Tokyo Olympics 2020: मेडल जीतते ही एडिशनल एसपी बनीं मीराबाई चानू, एक करोड़ कैश अवार्ड और मिलेगा

Published : Jul 27, 2021, 07:12 PM ISTUpdated : Jul 28, 2021, 09:09 PM IST
Tokyo Olympics 2020: मेडल जीतते ही एडिशनल एसपी बनीं मीराबाई चानू, एक करोड़ कैश अवार्ड और मिलेगा

सार

पूर्वाेत्तर की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को सिल्वर मेडल जीतकर एक इतिहास रच दिया है। भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाकर चानू ने 135 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पंख लगा दिया। 

इंफाल। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू का मंगलवार को मणिपुर में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने चानू को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने ओलंपिक में पदक लाने वाली बेटी को अपर पुलिस अधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये देने का भी किया है ऐलान

ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाइ चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी पद पर नियुक्त करने के साथ ही एक करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया है। 

चानू ने भारत को किया गौरवान्वित

महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को सिल्वर मेडल जीतकर एक इतिहास रच दिया है। भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाकर चानू ने 135 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पंख लगा दिया। उन्होंने महिलाओं के 49 किग्रा में 202 किग्रा (87 किग्रा ़115 किग्रा) भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में चानू ने भारत को 21 साल के बाद मेडल दिलाया। चानू से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में वेटलिफ्टिंग में कांस्य मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें: 

Exclusive: 22km साइकिल से वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग के लिए जाती थी मीराबाई चानू , इमोशनल है इनकी स्टोरी

Exclusive: मीराबाई चानू को कोचिंग देने के लिए बहन की शादी में भी नहीं गए कोच विजय शर्मा....

भवानी देवी का इमोशनल ट्वीट: हार के बाद मांगी माफी, कहा- हर अंत की शुरुआत होती है

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ ODI: पहले वनडे के लिए अश्विन ने चुनी प्लेइंग XI, किसे किया OUT-कौन हुआ IN?
भुवनेश्वर कुमार के लिए बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे? पूर्व क्रिकेटर ने क्यों शमी को बताया बेहतर