Milkha Singh Health Update: कोरोना के बाद सामने आई फ्लाइंग सिख की फोटो, तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल

Published : Jun 06, 2021, 08:34 AM IST
Milkha Singh Health Update: कोरोना के बाद सामने आई फ्लाइंग सिख की फोटो, तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल

सार

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की अस्पातल से फोटो शेयर की गई है। जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठे दिख रहे है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना संक्रमण से जूझ रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की तस्वीर सामने आई है। वह फिलहाल चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER)  अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। शनिवार को उनकी हालात में सुधार देखा गया। PGI चंडीगढ़ की ओर से महान धावक की तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठे दिख रहे है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, उनकी पत्नी निर्मल कौर, जो मोहाली के एक अस्पताल के आईसीयू में हैं, उनकी स्थिति भी फिलहाल स्थिर हैं।

3 जून से अस्पताल मे भर्ती हैं मिल्खा सिंह
कुछ दिन पहले मिल्खा सिंह को कोरोना संक्रमण के बाद  मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से परिजन उन्हें डिस्चार्ज करावा कर घर ले गए थे। लेकिन दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 3 जून को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां वह एनएचई ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती है। दरअसल, कोरोना के बाद भी उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता गया, जिसके बाद 90 वर्षीय धावक को अस्पताल में भर्ती करावाना पड़ा। पीजीआई में तीन डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

पीएम मोदी ने भी जाना हाल
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से फोन पर बातचीत करके उनकी सेहत का हालचाल जाना। उन्होंने मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि दिग्गज पूर्व एथलीट जल्द ही वापस आएंगे और  टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रोत्साहित करेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें ढीला सा पैंट और हूडी पहने अनुष्का ने शेयर की फोटो

12 साल में मिला ब्लैक बेल्ट, गर्लफ्रेंड की मां ने सड़क पर पकड़ा था रंगे हाथों

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका