सेमीफाइनल में हारी पुरुष हॉकी टीम: पीएम मोदी ने कैप्टन को किया फोन, अगले मैच के लिए दी शुभकामनाएं

Published : Aug 03, 2021, 10:17 AM IST
सेमीफाइनल में हारी पुरुष हॉकी टीम: पीएम मोदी ने कैप्टन को किया फोन, अगले मैच के लिए दी शुभकामनाएं

सार

सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से बात करते हुए पूरे टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन की सराहना की।

नई दिल्ली. टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में अपना मैच हार गई। बेल्जियम की टीम ने भारत को 5-2 से हराया। हॉकी में भारत से गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन अब टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलगी। टीम इंडिया की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह से फोन में बात करते हुए टीम के प्रदर्शन की सराहना की।

क्या कहा पीएम मोदी ने
सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से बात करते हुए पूरे टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल हारी पुरुष हॉकी टीम, PM ने कहा- टीम पर गर्व है हार-जीत जीवन का हिस्सा

पीएम ने भी देखा था मैच
भारत और बेल्जियम के बीच जब सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जा रहा था तब पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि वो इस मैच को देख रहे हैं।

हार के बाद भी किया था ट्वीट
टीम इंडिया की हार के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- हार-जीत जीवन का हिस्सा है। टोक्यो ओलंपिक में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

 

 

5 अगस्त को होगा मैच
भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलगी। भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा। भारतीय टीम यह मुकाबला जीतकर 41 साल बाद ओलिंपिक में मेडल लाने की कोशिश करेगी। ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला 5 अगस्त को खेला जाएगा।

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका