खेलमंत्री किरण रिजिजू बोले- मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति में खेल भी होंगे सिलेबस का हिस्सा

Published : Jun 12, 2020, 01:19 PM IST
खेलमंत्री किरण रिजिजू बोले- मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति में खेल भी होंगे सिलेबस का हिस्सा

सार

किरण रिजिजू ने कहा कि खेल भी शिक्षा है और इसे अतिरिक्त गतिविधि में शामिल नहीं किया जा सकता। खेलों को अतिरिक्त गतिविधि की बजाय शिक्षा के हिस्से के रूप में स्वीकार करना होगा। 

स्पोर्ट्स डेस्क। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति में खेलों को सिलेबस का हिस्सा बनाया जाएगा। एक वेबिनार में रिजिजू ने कहा कि खेल भी शिक्षा है और इसे अतिरिक्त गतिविधि में शामिल नहीं किया जा सकता। खेलों को अतिरिक्त गतिविधि की बजाय शिक्षा के हिस्से के रूप में स्वीकार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का ओलिम्पिक म्यूजियम बनाने का भी मन है। 

रिजिजू ने कहा, "भारत की नई शिक्षा नीति में खेल भी शिक्षा का हिस्सा होगा। शिक्षा और खेल दोनों एक जैसे हैं। खेल को वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता। आधिकारिक रूप से नई शिक्षा नीति को घोषित नहीं किया गया है, मगर ये अंतिम चरण में है।" 

बोर्ड के लिए समिति गठित 

रिजिजू के मुताबिक खेल मंत्रालय इस बारे में अपना पक्ष रख चुका है। राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। खेल मंत्री ने कहा, "मुझे काफी खुशी है कि हम पहले ही राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की घोषणा कर चुके हैं। मैंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।" रिजिजू ने बताया कि यह समिति राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड को मूर्त रूप देने के लिए चर्चा कर रही है। 

बनेगा देश का ओलिम्पिक म्यूजियम 
बातचीत के दौरान रिजिजू ने यह भी बताया कि मोदी सरकार ओलिम्पिक म्यूजियम भी बनाने को लेकर उत्सुक है। महामारी के बाद इसके लिए चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, "ओलिम्पिक म्यूजियम भारत जैसे देश में, अच्छी विरासत के लिए महत्वपूर्ण है।" इसे दिल्ली में बनाया जा सकता है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स