जिस स्टेडियम में होने थे अमेरिकन ओपन के मैच वहां बन रहा अस्पताल, 350 बेड की सुविधा,डॉक्टरों के लिए बनेगा खाना

Published : Mar 31, 2020, 04:10 PM IST
जिस स्टेडियम में होने थे अमेरिकन ओपन के मैच वहां बन रहा अस्पताल, 350 बेड की सुविधा,डॉक्टरों के लिए बनेगा खाना

सार

अमेरिकी ओपन की मेजबानी करने वाले स्टेडियम को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 350 बिस्तर वाले अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिससे शहर में अतिरिक्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। 

न्यूयार्क. अमेरिकी ओपन की मेजबानी करने वाले स्टेडियम को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 350 बिस्तर वाले अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिससे शहर में अतिरिक्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। ‘द वाल स्ट्रीट जर्नल’ में छपी खबर के मुताबिक न्यूयार्क शहर के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने फ्लशिंग मिडोज स्थित बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में 350 बिस्तर की सुविधा वाले अस्पताल तैयार करने की योजना बनायी है।

रिपोर्ट में यूएस टेनिस संघ के हवाले से कहा गया कि इससे जुड़ा निर्माण मंगलवार से शुरू हो सकता है क्योंकि इस सुविधा में एक इंडोर प्रशिक्षण केंद्र है, जिसमें कई कोर्ट और खुले स्थान है।’’

कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों के लिए तैयार होगा खाना 

एनपीआर मीडिया में छपी खबर के मुताबिक इसके अतिरिक्त लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम स्थित टेनिस केन्द्र में रोजाना 25,000 खाना तैयार किया जाएगा जो चिकित्सकों और इस महामारी से लड़ रहे चिकित्सा पेशेवरों के लिए होगा। इसके निर्माण का कार्य भी मंगलवार से शुरू होगा।

अमेरिका में न्यूयार्क इस महामारी का केन्द्र बनकर उभरा है जहां रविवार तक इसकी चपेट मे आकर जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1000 को पार कर गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका