Thomas cup 2022 के फाइनल में भारतीय बैडमिंटन टीम, रविवार को इंडोनेशिया से होगा मुकाबला

Published : May 14, 2022, 07:52 AM ISTUpdated : May 14, 2022, 07:57 AM IST
Thomas cup 2022 के फाइनल में भारतीय बैडमिंटन टीम, रविवार को इंडोनेशिया से होगा मुकाबला

सार

Thomas Cup 2022: भारतीय बैडमिंटन टीम ने शु्क्रवार थॉमस कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के खिलाड़ी हर क्षेत्र और प्रतियोगिता में अपनी धाक जमा रहे हैं। हाल ही में 73 साल में पहली बार भारतीय टीम ने थॉमस कप (Thomas Cup 2022) के फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में डेनमार्क (India vs Denmark) को हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम का अगला मुकाबला इंडोनेशिया (India vs Indonesia) से रविवार को होगा। अगर भारतीय टीम इंडोनेशिया को फाइनल मुकाबले में हराती है, तो पहली बार वह थॉमस कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगी। बता दें कि थॉमस कप का आयोजन 1949 से किया जा रहा है और अब तक भारत ने एक भी बार इसकी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। लेकिन सेमीफाइनल में डनमार्क को हराकर उसने सिल्वर तो पक्का कर ही लिया है।

भारत ने सेमीफाइनल में डेनमार्क को हराया
थॉमस कप के मुकाबले बेस्ट ऑफ 5 में खेले जाते हैं। यानी कि 2 देशों की बैडमिंटन टीम आपस में 5 मैच खेलती है। जिसमें से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम जीत जाती है। इसी तरह शुक्रवार को डेनमार्क के खिलाफ भारतीय टीम को पांच मैच खेलने थे। पहले 4 मैच में भारत और डेनमार्क की टीम 2-2 की बराबरी पर थी। इसके बाद आखिरी मैच में भारत के एस एच प्रणय ने डनमार्क के रासमुस गेमके को 13-21, 21-9, 21-12 से मैच हराया और एक घंटा 13 मिनट तक चले इस मैच को अपने नाम करके भारत की लिए इतिहास रचा।

इससे पहले डेनमार्क और भारत के बीच खेले गए पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन कोडरमा को विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 13-21 13-21 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 2 डबल्स के मुकाबले हुए। पहले मैच में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने टीम को वापसी कराई। इसमें भारत की टीम से सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने किम आस्त्रुप और मथियास क्रिस्टिएंसन को 21-23, 22-20 से हरा दिया।

तीसरा मुकाबला सिंगल्स का था। इसमें किदांबी श्रीकांत ने आंद्रेस एंटोनसन को 21-18, 12-21, 21-15 से हराया। इसके बाद चौथे मुकाबले में भारत को फिर से हार का सामना करना पड़ा। कृष्णा प्रसाद गर्ग और विष्णुवर्धन गौड़ की जोड़ी को आंद्रेस स्कारुप और फ्रेडरिक सोगार्ड की जोड़ी ने 14-21 और 13-21 से हरा दिया। इसके बाद आखिरी मैच में प्रणय ने जीत हासिल कर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

भारत बनाम इंडोनेशिया
थॉमस कप के सेमीफाइनल को जीतने के बाद भारत ने सिल्वर मेडल तो अपने नाम कर ही लिया है। हालांकि ,टीम का मुकाबला फाइनल में इंडोनेशिया की टीम से होगा। यह मैच रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले महिला वर्ग में भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games: महिला पाक कप्तान Bismah Maroof की बेटी को राष्ट्रमंडल खेल गांव में एंट्री देने से इनकार

जब चोरी-छुपे दुकान से अनुष्का के लिए गिफ्ट लेने पहुंचे थे विराट कोहली, ऐसे लोगों की नजरों से बचकर निकले बाहर

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?