Tokyo Olympics: क्वार्टर फाइनल में पहुंची आर्चरी टीम, एलिमिनेशन राउंड में कजाकिस्तान को 6-2 से हराया

Published : Jul 26, 2021, 06:57 AM IST
Tokyo Olympics:  क्वार्टर फाइनल में पहुंची आर्चरी टीम, एलिमिनेशन राउंड में कजाकिस्तान को 6-2 से हराया

सार

भारतीय टीम ने पहले एलिमिनेशन राउंड में कजाकिस्तान की टीम अब्दुलिन इलफात, गैंकिन डेनिस और मुसायेव संजर को 6-2 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला कोरिया के साथ होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क. टोक्यो ओलंपिक में चौथे दिन भारत की शुरुआत शानदार रही। तीरंदाजी में भारत ने अपना मुकाबला आसानी से जीत लिया। प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय की भारतीय तिकड़ी ने सोमवार को यहां युमेनोशिमा रैंकिंग फील्ड में पुरुष टीम स्पर्धा में टीम कजाकिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

 

भारतीय टीम ने पहले एलिमिनेशन राउंड में कजाकिस्तान की टीम अब्दुलिन इलफात, गैंकिन डेनिस और मुसायेव संजर को 6-2 से हराया।  पहले राउंड में भारत ने शानदार खेल दिखाया। भारत ने पहले राउंड में दो अंक हासिल किए। अगले राउंड में अतनु और जाधव के परफेक्ट 10 के कारण भारत पहले सेट के बाद 2-0 से आगे हो गया। दूसरा सेट भी भारत के नाम रहा। कजाकिस्तान ने 8-8-8 से शुरुआत की जबकि भारत ने 10-9-9 से इसका जवाब दिया। दूसरे सेट के दूसरे राउंड में कजाकिस्तान ने 9-9-8 का स्कोर किया लेकिन भारत ने 8-7-9 के साथ यह राउंड भी अपने नाम किया।

कजाकिस्तानने तीसरे राउंड को जीतकर खुद को मुकाबले में बनाए रखा। तीसरे राउंड में भारत का स्कोर 56/60 रहा वहीं कजाकिस्तान ने 57/60 का स्कोर हासिल किया जबकि चौथा से जीतकर भारत टीम ने ये मैच अपने नाम कर लिया। 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका