ममता की छांव में: हॉकी कैप्टन ने मां को पहनाया Olympic मेडल और फिर सुकून से गोद में ली नींद

Published : Aug 12, 2021, 08:41 AM ISTUpdated : Aug 12, 2021, 10:08 AM IST
ममता की छांव में: हॉकी कैप्टन ने मां को पहनाया Olympic मेडल और फिर सुकून से गोद में ली नींद

सार

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में जीत के बाद पुरुष हॉकी टीम (Men's Hockey Team) के कैप्टन मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है और कहा है कि उनकी मुस्कान उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाती है।

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाने के बाद पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी इस समय अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी मां एक साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें मां-बेटे का प्यार साफ नजर आ रहा है। मनप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है और कहा है कि उनकी मुस्कान उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाती है। आइए आपको की भी दिखाते हैं, दिल जीत लेने वाली मनप्रीत और उनकी मां की ये फोटो...

मां की गोद में बेटे का सुकून
41 साल बाद भारतीय टीम हॉकी टीम ने पदक जीता है। ये मेडल हर खिलाड़ी के लिए जान से भी प्यारा है। इसलिए खिलाड़ी भी इसे उस इंसान को पहना रहे हैं, जो उनकी सफलता का सबसे बड़ा हकदार है। बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भी अपना मेडल अपनी मां को पहनाते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में मनप्रीत अपनी मां की गोद में सुकून की नींद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी मम्मी उन्हें दुलार रही है। फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा- बस उनकी मुस्कान देखकर और यह जानकर कि उन्हें मुझपर कितना गर्व है, मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है - उनके बिना आज यहां पर नहीं होता।

इससे पहले बुधवार को पंजाब के भारतीय हॉकी पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों का अमृतसर में जोरदार स्वागत किया गया था। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया। उन्होंने ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के लिए जर्मनी पर 5-4 से जीत हासिल की। इसके साथ ही बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) वर्ल्ड किंग में तीसरा स्थान हासिल किया। 

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर ने जीता दिल, पिता को मेडल पहनाकर लग गया उनके गले

'क्रिकेट के भगवान' से मिलीं ओलंपिक पदक विजेता Mirabai chanu, मेडल देख ऐसा था Sachin Tendulkar का रिएक्शन

टोक्यो ओलंपिक के बाद अब 71% पैरेंट्स क्रिकेट छोड़कर दूसरे खेलों में बनाना चाहते हैं बच्चों का करियर: सर्वे

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच