Tokyo Olympics 2020: कमलप्रीत से गोल्ड की उम्मीद, हॉकी महिला क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

Published : Aug 02, 2021, 06:29 AM IST
Tokyo Olympics 2020: कमलप्रीत से गोल्ड की उम्मीद, हॉकी महिला क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

सार

महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी। अगर वह जीत हासिल कर लेती है तो पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारत को एक और मेडल पाने की उम्मीद है। डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत महिला वर्ग के फाइनल में उतरेंगी और उनसे पदक की उम्मीद होगी। वहीं महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी। अगर वह जीत हासिल कर लेती है तो पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। इन दोनों के अलावा निशानेबाजी में भारत आज किस्मत आजमाएगा और एथलेटिक्स में महिला धावक दुती चंद ट्रैक पर होंगी।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंची पुरूष हॉकी टीम, ब्रिटेन को 3-1 से हराया, 41 साल बाद मेडल की उम्मीद

आज के कार्यक्रम
महिला 200 मीटर, हीट 4, राउंड 1: दुती चंद- सुबह 7:24 बजे 
निशानेबाजी: 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष, क्वालिफिकेशन राउंड: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत-सुबह 8 बजे 
हॉकी: महिला क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- सुबह 8:30 बजे 
घुड़सवारी: इवेन्टिंग जंपिंग क्वालीफ़ायर: फवाद मिर्जा- दोपहर 1:30 बजे 
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल: कमलप्रीत कौर- शाम 4:30 बजे 

भारत के खाते में दो मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारत अभी तक दो मेडल जीत चुका है। मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है वहीं, बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को कांस्य पदक जीता है।

इसे भी पढ़ें- पीवी सिंधु ने जीता ब्रॉन्ज मेडल: भारत लौटने पर पीएम मोदी के साथ खाएंगी ये स्वीट डिश, पिता ने बताई प्लानिंग
 

पुरुष हॉकी टीम फाइनल में
पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ब्रिटेन का हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया। वहीं, तीसरा गोल  हार्दिक ने किया। भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीनी खिलाड़ी को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल