Tokyo Olympics 2020: पहले मुकाबले में महिला हॉकी टीम की हार, नीदरलैंड ने 5-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन नीदरलैंड  की टीम ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर भारत को दबाव में ला दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2021 12:22 PM IST / Updated: Jul 24 2021, 06:49 PM IST

टोक्यो. महिला हॉकी टीम अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड से हार गई। भारत की तरफ से एक मात्र गोल कप्तान रानी रामपाल ने मैच के 10वें मिनट में किया था। नीदरलैंड ने 5-1 से यह मैच जीता।


भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन नीदरलैंड  की टीम ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर भारत को दबाव में ला दिया। नीदरलैंड्स की टीम ने छठे मिनट में गोल किया। इंडियन टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 10वें मिनट में पहला गोल दगाकर टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-  Tokyo Olympics 2020: 1964 के बाद भारत ने टोक्यो में दोहराया इतिहास, कीवियों को 3-2 से दी शिकस्त

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड की टीम ने दूसरा गोल किया है। उसने यह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। 32वें मिनट में नीदरलैंड ने पेनल्टी कॉर्नर की मांग की थी जिसे रेफरी ने नकार दिया। इसके बाद नीदरलैंड ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला। तीसरे क्वार्टर के 43वें मिनट नीदरलैंड ने तीसरा और फिर चौथा गोल किया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड की टीम ने पांचवां गोल किया। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस में चीख-पुकार, बिखर गई बोगियां-एक दूसरे पर गिरे लोग
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज