टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में हॉकी (hockey) का आगाज शानदार रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पूल ए के मैच में भारत ने कीवियों (India Beat New Zealand) को करारी शिकस्त दी और मैच को 3-2 से जीत लिया भारत की ओर से रूपिंदर ने 1 और हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे और इतिहास दोराहाने की दिशा में एक और कदम आगे बढाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

भारत ने दोहराया इतिहास
भारत ने टोक्यो में ही 1964 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार ये इतिहास दोहराया है। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 8 गोल्ड मेडल जीत हैं, लेकिन। इसी इरादे से टीम इस बार भी मैदान पर उतरी और गोल्ड की दिशा में आगे बढ़ी। बता दें कि भारत को आखिरी पदक मास्को ओलंपिक खेल1980 में मिला था। 

पेनाल्टी में मिले भारत को 3 गोल
भारत के लिए रूपिंदर ने 10वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर और 26वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला। इसके बाद तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक से एक और गोल के तौर पर भारत के 3 गोल हुए। 

भारत का शानदार डिफेंड

मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने एक के बाद एक 4 मिनट के अंदर न्यूजीलैंड को 4 पेनाल्टी कार्नर करने से रोके। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड को लगातार दो पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर को भारतीय कप्तान मनप्रीत के टीवी रेफरल मांगने पर उसमें कुछ दिखाई नहीं दिया। नतीजा पेनाल्टी कार्नर लिया गया, लेकिन तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बचा लिया।

भारतीय हॉकी टीम
रुपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, श्रीजेश परत्तु रवींद्रन, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, सुमित, मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, विवेक प्रसाद, हार्दिक सिंह, ललित उपाध्याय, नीलकांत शर्मा। 

न्यूजीलैंड हॉकी टीम
स्टीवन एडवर्ड्स, डायलन थॉमस, निक रॉस, शिया मैकलेज़, सीन फाइंडले, सैम लेन, जैकब स्मिथ, निकोलस विल्सन, डेन लेटे, ह्यूगो इंगलिस, केन रसेल, लियोन हेवर्ड, स्टीफन जेनेनेस, जारेड पंचिया, निक वुड्स, ब्लेयर टैरेंट।

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: मिश्रित तीरंदाज में भारत की जीत, महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती खत्म

Tokyo Olympics Day 2 Live: भारत की शानदार शुरुआत, हॉकी में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया