मिश्रित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल करते हुए 1/8 क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

स्पोर्ट्स डेस्क. टोक्यो ओलंपिक 2020 में शनिवार को भारतीय टीम ने कई प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें मिश्रित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल करते हुए 1/8 क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीनी ताइपे से 3-5 से जीती भारतीय टीम
टोक्यो 2020 में पहली बार खेली जा रही मिश्रित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल करते हुए 1/8 क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। मुकाबले के चौथे सेट में पहले दो तीर के बाद मुकाबले में भारतीय 19-17 से पिछड़ गए थे तो निराशा दिखाई देने लगी थी। लेकिन इसके बाद अगले दोनों तीर में चीनी ताइपे की जोड़ी ने अपना कुल स्कोर 36 कर दिया। ऐसे में भारतीयों को बुल्स आई की जरूरत थी। पहले प्रवीण और फिर दीपिका ने यह जादुई कारनामा करते हुए चौथा सेट 37-36 से और मैच 5-3 से अपने नाम कर लिया।

एलावेनिल और अपूर्वी की चुनौती खत्म
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की एलावेनिल वलारिवान 6 सीरीज के बाद क्रमश:104.3, 104.0, 106.0, 104.2, 103.5, 104.5 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 626.5 रहा. वह 16वें स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। वहीं अपूर्वी चंदेला भी 104.5, 102.5, 104.9, 104.2, 102.2, 103.6 का स्कोर बना पाईं। वह कुल 621.9 के स्कोर के साथ 36वें स्थान पर रहीं। बता दें कि इस प्रतियोगिता में टॉप-8 निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 

Tokyo Olympics Day 2: इन खेलों पर होगी नजर
एलावेनिल वलारिवन, अपूर्वी चंदेला (शूटिंग) - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल, योग्यता
स्थान: असका शूटिंग रेंज
समय - सुबह 5:00 बजे 

अतनु दास/दीपिका कुमारी (तीरंदाजी) - मिश्रित टीम 1/8 एलिमिनेशन
स्थान: युमेनोशिमा फाइनल फील्ड
समय - सुबह 6:00 बजे 

भारत पुरुष हॉकी टीम - पुरुष पूल ए - भारत बनाम न्यूजीलैंड -
स्थान: ओई हॉकी स्टेडियम
समय - सुबह 6:30 बजे

10मी एयर राइफल महिला फाइनल
स्थान - असका शूटिंग रेंज
समय - सुबह 7:15 बजे 

सुमित नागल बनाम डेनिस इस्तोमिन
स्थान - एरिएक टेनिस पार्क
समय - सुबह 7:30 बजे 

सुशीला देवी लिकमाबम बनाम ईवा सेर्नोविचकी (जूडो) - महिलाओं का 48 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 32
स्थान - निप्पॉन बुडोकान
समय - समय उपलब्ध नहीं है

अर्जुन लाल जाट, अरविंद सिंह (रोइंग) - लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स, हीट 1
स्थान - समुद्री वन जलमार्ग
समय - सुबह 7.50 बजे

कमल अचंता/मनिका बत्रा बनाम लिन युन-जू/चेंग आई-चिंग (टेबल टेनिस) - मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16
स्थान - टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम
समय - सुबह 8:30 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम ली यांग/वांग ची-लिन - बैडमिंटन पुरुष युगल, ग्रुप ए
स्थान - मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट प्लाजा
समय - सुबह 8:50 

अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी (शूटिंग) - 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष, योग्यता
स्थान - असका शूटिंग रेंज
समय - सुबह 9:30 

बी साई प्रणीत बनाम मिशा ज़िल्बरमैन (बैडमिंटन) - पुरुष एकल, ग्रुप डी
स्थान - मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट प्लाजा
समय - सुबह 9:30 

सैखोम मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) - महिला 49 किग्रा, ग्रुप ए
स्थान - टोक्यो इंटरनेशनल फोरम
समय - 10:20 

मनिका बत्रा बनाम टिन-टिन हो (टेबल टेनिस) - महिला एकल, राउंड 1
स्थान - टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम
समय - 12:15 बजे

सुतीर्थ मुखर्जी बनाम लिंडा बर्गस्ट्रोम (टेबल टेनिस) - महिला एकल, राउंड 1
स्थान - टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम
समय - दोपहर 1:00 बजे 

विकास कृष्ण बनाम ओकाज़ावा (मुक्केबाजी) - पुरुष वेल्टर (63-69 किग्रा) - प्रारंभिक - राउंड ऑफ 32
स्थान - कोकुगिकन एरीना
समय - 3:54 बजे

भारत महिला हॉकी टीम - महिला पूल ए - नीदरलैंड बनाम भारत
स्थान - ओई हॉकी स्टेडियम
समय - शाम 5:15 बजे 

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics: कोई मस्ती करते दिखा तो किसी ने क्लिक की सेल्फी, देखिए इंडियन टीम की तस्वीरें

Tokyo Olympics Day 2: मिश्रित तीरंदाज में चीनी ताइपे से 3-5 से जीती भारतीय टीम