Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2021 7:05 PM IST / Updated: Jul 27 2021, 02:06 PM IST

Tokyo Olympics 2020: भारत के लिए एक और शानदार जीत, लवलिना मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

सार

भारतीय टीम से देश के 135 करोड़ देशवासियों की उम्मीद जुड़ी हुई है। वेट लिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जीतकर पदक की उम्मीद जगाई है। चानू की तरह देश के कई खिलाडि़यों से उम्मीद है। भारतीय टीम लगातार प्रयास कर रही है। मंगलवार को पांचवें दिन भारतीय टीम के कई मुकाबले के लिए उतरेगी। 

11:26 AM (IST) Jul 27

क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय मुक्केबाज लवलिना

भारतीय मुक्केबाज लवलिना ने टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लवलिना ने जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को 3-2 से मात दे यह मुकाबला जीता। 

11:11 AM (IST) Jul 27

अब लवलिना बोरगोहेन से मुक्केबाजी में उम्मीद

भारत के लिए आज का दिन खास नहीं रहा। हॉकी टीम की जीत के अलावा भारतीय टीम को किसी खेल में जीत नहीं मिली है। ऐसे में अब सभी की नजरें मुक्केबाजी पर हैं। जहां 69 किलोग्राम वर्ग में लवलिना बोरगेहन का सामना एपेट्ज नेदिन से चल रहा है। दोनों खिलाड़ी राउंड-16 के मैच में आमने-सामने है। 

10:36 AM (IST) Jul 27

जीत के बाद भी क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची ये जोड़ी

बैडमिंटन में पुरुष युगल ग्रुप स्टेज में भारत के सात्विकसाइराज रैंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी को सीधे गेमों में 21-17, 21-19 से हरा दिया, लेकिन ये जोड़ी क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई है, क्योंकि अंकों के आधार पर चीनी ताइपे की जोड़ी उनसे आगे निकल गई है। उधर, पुरुष एकल में भारत के ही  बी साई प्रणीत अपना दूसरा ग्रुप मुकाबला भी इस्राइल के मिशा जिलबरमैन से 21-17, 21-15 से हारकर टोक्यो 2020 से बाहर हो गए हैं।

10:32 AM (IST) Jul 27

10 मी एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में भारत की चुनौती खत्म

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में भारत की 2 जोड़ियां कमाल नहीं कर पाई और अगले दौर में नहीं जा सकीं। दिव्यांश-इलावेनिल की जोड़ी 626.5 का स्कोर करते हुए 12वें स्थान पर रही जबकि अंजुम-दीपक की जोड़ी ने 623.8 का स्कोर कर 18वां स्थान हासिल किया। बता दें कि प्रतियोगिता में टॉप-8 जोड़ी अगले दौर में जाती हैं।

10:02 AM (IST) Jul 27

टोक्यो 2020 से बाहर हुए भारतीय पैडलर

भारतीय पैडलर शरत कमल पुरुष टेबल टेनिस के तीसरे दौर के मुकाबले में चीन के लोंग से पांचवां गेम भी 11-4 से हारने के साथ ही टोक्यो 2020 से बाहर हो गए। लेकिन 39 साल के भारतीय पैडलर ने दुनिया के नंबर-3 और मौजूदा विश्व चैंपियन लोंग को जिस तरह से संघर्ष करने के लिए मजबूर किया, उसके लिए सभी का दिल जीत लिया। शरत से इस मुकाबले में जीत के लिए लोंग को 46 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा, जबकि उनके खिलाफ कोई भी मुकाबला औसतन 30 मिनट लंबा ही रहता है। 

09:45 AM (IST) Jul 27

बैडमिंटन मैच शुरू

बैडमिंटन में पुरुष युगल ग्रुप स्टेज में भारत के सात्विकसाइराज रैंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी को कड़ी टक्कर दे रही है। पहले गेम में भारत 10-11 से ब्रिटेन के खिलाफ मैच खेल रहा है। 

09:20 AM (IST) Jul 27

टेबल टेनिस में पिछड़े शरत कमल

टेबल टेनिस में तीसरे दौर का मुकाबला भारत के अचंता शरत कमल और चीन के मा लोंग के बीच चल रहा है। शरत को को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा है। यह गेम 9 मिनट में 11-7 पर खत्म हुआ।
 

09:04 AM (IST) Jul 27

बैडमिंटन : ब्रिटेन की जोड़ी से सात्विक-चिराग का मैच

बैडमिंटन में आज पुरुष युगल ग्रुप स्टेज में भारत के सात्विकसाइराज रैंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी से है।

08:54 AM (IST) Jul 27

महिला एकल डिंगी - नेत्रा कुमनन का मैच शुरू

भारत की नेत्रा कुमनन लेजर रेडियल रेस 5 शुरू हो गई है। 

08:39 AM (IST) Jul 27

टेबल टेनिस - अचंता शरत बनाम के मा लोंग

टेबल टेनिस में भारत को अचंता शरत कमल से बेहद उम्मीदें हैं। उनका मुकाबला थोड़ी देर में पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में चीन के मा लोंग से होगा, जो मौजूदा विजेता है। 

08:17 AM (IST) Jul 27

भारत की शानदार जीत

टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए में भारतीय हॉकी टीम ने जोरदार वापसी की है। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से हारने वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को स्पेन को एकतरफा तरीके से 3-0 से हरा दिया। भारत के लिए रुपिंदर सिंह ने 2 गोल (15वें व 51वें मिनट) किए, जबकि अपने करियर का पहला ओलंपिक मैच खेल रहे सिमरनजीत सिंह ने 14वें मिनट में एक गोल किया।

 

08:01 AM (IST) Jul 27

3-0 से आगे निकली भारतीय टीम

पुरुष हॉकी के पूल-ए के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन के खिलाफ 51वें मिनट में काउंटर अटैक पर पेनल्टी गोल किया और इस बार रूपिंदर पाल सिंह ने गोल किया। यह रूपिंदर का इस मैच में दूसरा गोल है। अब भारत ने स्पेन पर 3-0 की बढ़त ले ली है।  

07:50 AM (IST) Jul 27

पुरुष हॉकी- तीसरा क्वार्टर खत्म

भारत ने पेनल्टी कॉर्नर बचाया और डिफेंस में फिर से दमदार प्रदर्शन। तीसरे क्वार्टर के बाद 2-0 की बढ़त बरकरार। 

07:25 AM (IST) Jul 27

पहले हाफ में भारत का दबदबा

पुरुष हॉकी के पूल-ए के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन के खिलाफ पहले हाफ पूरा अपने नाम रखा। भारत ने स्पेन पर 2-0 की बढ़त बना रखी है। पहले क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में दो गोल करने के बाद भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर पाई, लेकिन उसने स्पेन के आक्रमण को गोल करने में सफल नहीं होने दिया है।

07:16 AM (IST) Jul 27

दूसरे क्वार्टर का मुकाबला जारी

पुरुष हॉकी पूल-ए मुकाबले में भारत-स्पेन के बीच दूसरे क्वार्टर में जोरदार मुकाबला चल रहा है। पहले क्वार्टर में भारत से 2-0 से पिछड़ने के बात स्पेन की टीम आक्रामक हॉकी खे रही है। स्पेन को दो पेनाल्टी कार्नर मिले हैं, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाए।

06:59 AM (IST) Jul 27

हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक 2020 की पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर के खत्म होने के बाद स्पेन पर 2-0 की बढ़त बना रखी है। पहले क्वार्टर के आखिरी 2 मिनट में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। सिमरनजीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया, जबकि 15वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कार्नर चूकने के बाद भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका मिला, जिसमें रुपिंदर सिंह ने शानदार गोल कर दिया।

06:56 AM (IST) Jul 27

निशानेबाजी में भारत की चुनौती खत्म

10मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन की स्टेज-2 में आकर मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी ने 7वें स्थान पर रहते हुए कुल 380 अंक बनाए, जिसमें 11 बार 10/10 का स्कोर किया गया। मनु ने अपनी दोनों सीरीज में 92 व 94 के स्कोर किए, जबकि Saurabh ने 96 व 98 का मजबूत प्रदर्शन दिखाया। अब मुकाबले में गोल्ड के लिए चीन  और ROC की जोड़ी आपस में भिड़ेंगी।

06:42 AM (IST) Jul 27

स्टेज- 2 में पिछड़ी भारतीय जोड़ी

10मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन की स्टेज-2 की पहली सीरीज में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की भारतीय जोड़ी 7वें नंबर पर पिछड़ गई है। बता दें कि इस स्टेज में कुल 8 जोड़ियों स्टेज-1 से पहुंची हैं, जिनमें भारत की मनु और सौरभ की जोड़ी भी शामिल है। हालांकि, अभिषेक वर्मा/यशस्विनी देसवाल की जोड़ी इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई। अब स्टेज-2 में टॉप-2 पर रहने वाली टीम गोल्ड मेडल के लिए आपस में भिड़ेंगी। जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाली टीमों में कांस्य पदक का मुकाबला होगा।

06:34 AM (IST) Jul 27

भारत-स्पेन के बीच हॉकी मुकाबला शुरू

टोक्यो ओलंपिक 2020 की पुरुष हॉकी पूल-ए में भारत और स्पेन के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। भारत अब तक दो मैच खेला है, जिसमें पहला मैच उन्होंने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, जबकि दूसरे मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हार मिली थी।

06:17 AM (IST) Jul 27

भारतीय जोड़ियों का अबतक का प्रदर्शन

10मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन स्टेज-1 प्रतियोगिता में भारत के लिए सौरभ चौधरी/मनु भाकर और अभिषेक वर्मा/यशस्विनी देसवाल भाग ले रहे हैं। मनु और सौरभ की जोड़ी ने 582 का स्कोर बनाया, जिसमें उन्होंने 26 बार परफेक्ट-10 लगाए। वहीं, अभिषेक वर्मा/यशस्विनी देसवाल की जोड़ी 10 बार 10/10 के साथ 264 अंक पर है। 

06:03 AM (IST) Jul 27

पिछड़ रही भारत की दूसरी जोड़ी

एक अन्य भारतीय जोड़ी अभिषेक वर्मा/यशस्विनी देसवाल फिलहाल बेहद पिछड़े हुए हैं। बात दें कि इस प्रतियोगिता में 20 टीम भाग ले रही हैं। इनमें से 8 टीम ही स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

06:01 AM (IST) Jul 27

निशानेबाजी में सौरभ का कमाल

10मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन स्टेज-1 की पहली फायरिंग सीरीज में सौरभ चौधरी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लगातार नौ बार 10/10 के शॉट लिए हैं। हालांकि उनकी जोड़ीदार मनु भाकर के साथ कोई तकनीकी समस्या हो गई है। इससे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में भी मनु को पिस्टल खराब होने का खामियाजा उठाना पड़ा था।

05:45 AM (IST) Jul 27

10मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन शुरू

टोक्यो ओलंपिक 2020 के पांचवे दिन 10मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन स्टेज-1 की पहली फायरिंग सीरीज शुरू हो गई है। भारत के लिए सौरभ चौधरी/मनु भाकर और अभिषेक वर्मा/यशस्विनी देसवाल की जोड़ियां असाका शूटिंग रेंज पर इस मुकाबले में भाग ले रही हैं।

05:19 AM (IST) Jul 27

आज के इवेंट्स

सौरभ चौधरी/मनु भाकर, अभिषेक वर्मा/यशस्विनी देसवाल (निशानेबाजी)-10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन स्टेज 1
समय- सुबह 5:30 बजे 

भारत बनाम स्पेन (हॉकी) - पुरुष पूल ए
समय- सुबह 6:30 बजे 

सतविक्साईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन/शॉन वेंडी (बैडमिंटन)-पुरुष युगल ग्रुप-ए
समय- सुबह 8:30 बजे 

नेथरा कुमनन (नौकायन) - महिलाओं के एक व्यक्ति डिंगी - लेजर रेडियल रेस 05
समय- सुबह 8:35 बजे 

विष्णु सरवनन (नौकायन)-पुरुषों के एक व्यक्ति डिंगी-लेजर रेस 04
समय- सुबह 8:45 बजे IST

दिव्यांश सिंह पंवार/इलावेनिल वैलरवाल, दीपक कुमार/अंजुम मौदगिल (निशानेबाजी)-10 एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन स्टेज 1
समय- सुबह 9:45 बजे 

एमए लांग बनाम शरत कमल (टेबल टेनिस) - पुरुष एकल राउंड 3
समय- सुबह 08:30 बजे 

गणपति केलापंडा/वरुण ठक्कर (नौकायन) - पुरुषों की स्कीफ - 49er - रेस 01
समय 11:20 AM 

05:12 AM (IST) Jul 27

नया दिन, नई उम्मीद

एक निराशाजनक दिन के बाद, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों को पांचवें दिन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं, क्योंकि पुरुष हॉकी टीम स्पेन से, पैडलर शरत कमल एमए लांग के खिलाफ आमने-सामने हैं और निशानेबाज भारतीयों के लिए अन्य क्वालिफिकेशन प्रतियोगिताएं है।