Asianet News Hindi | Published : Jul 25, 2021 1:19 AM IST / Updated: Jul 25 2021, 04:42 PM IST

Tokyo Olympics Live: सिंधु और मनिका बत्रा के बाद मैरीकॉम ने भी जीता मैच, हॉकी में मिली हार

सार

कोरोनावायरस महामारी के कारण एक साल की देरी से चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 में हर दिन रोमांचक मैच हो रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 के तीसरे दिन मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में सीरीज 1 के बाद अच्छी शुरुआत की, जबकि यशस्विनी सिंह देसवाल ने अपने अभियान की कठिन शुरुआत की। 

06:19 PM (IST) Jul 25

माना पटेल सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह

तैराकी में भी भारत ने रविवार को सफलता नहीं मिली। माना पटेल ने महिला वर्ग 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। 

06:18 PM (IST) Jul 25

श्रीहरि नटराज भी बाहर

श्रीहरि नटराज पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में तीसरी हीट सफलता हासिल नहीं कर कर पाए। उन्होंने 54.31 सेकेंड का समय निकाला और छठा स्थान हासिल किया।
 

04:44 PM (IST) Jul 25

हॉकी में भारत की पहली हार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलिंपिक-2020 में दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को 7-1 से हराया। भारत के लिए एकमात्र गोल दिलप्रीत ने किया। 

 

04:27 PM (IST) Jul 25

हॉकी में भारत पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी के मुकाबले में भारत पीछे चल रहा है। तीसरे क्वार्टर में आस्ट्रेलिया 6-1 से आगे है। 

03:31 PM (IST) Jul 25

मनीष कौशिक अपना मैच हारे

बॉक्सिंग मेन्स लाइटवेट (57-63 किग्रा) वर्ग: मनीष कौशिक राउंड ऑफ 32 में ल्यूक मैककॉर्मैक से हारे।

 

03:24 PM (IST) Jul 25

ऑस्ट्रेलिया ने किया पहला गोल



ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ अपना खाता खोल लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने यह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। भारतीय डिफेंस में चूक हुई और ऑस्ट्रेलिया ने इसका फायदा उठाया और गेंद को नेट में डाल भारत पर 1-0 से बढ़त ले ली। 

03:21 PM (IST) Jul 25

इंडियन हॉकी टीम का मैच शुरू

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने है। उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत की थी।  

02:41 PM (IST) Jul 25

11वें स्थान पर रहे अंगद बाजवा


पुरुषों के स्कीट राउंड के क्वालिफिकेशन का पहला दिन खत्म हो गया है। अंगद बाजवा 73/75 अंक के साथ बाजवा 11वें स्थान पर रहे और मेराज खान 71/75 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहे। 

02:00 PM (IST) Jul 25

मैरीकॉम ने जीता मैच

भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने महिला फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग के शुरुआती दौर में डोमिनिकन गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडेज़ गार्सिया को हराया।

 

01:29 PM (IST) Jul 25

मनिका बत्रा की शानदार जीत

भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के दूसरे दौर में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ निर्णायक 7वां गेम जीत लिया। Manika ने यह मुकाबला 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5 और 11-7 से जीता।

01:21 PM (IST) Jul 25

टेबल टेनिस - मार्गरीटा पेसोत्स्का बनाम मनिका बत्रा - राउंड 2!

भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के दूसरे दौर में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ छठा गेम जीत लिया।

स्कोर: 11-4 11-4 7-11 10-12 11-8 5-11

01:20 PM (IST) Jul 25

सेलिंग में विष्णु का मुकाबला

भारतीय सेलर विष्णु सरवनन का मेन्स वन पर्सन डिंगी - लेसर की रेस-2 में संघर्ष अभी जारी है। विष्णु ने रेस-1 में 14वें नंबर पर रहते हुए अपनी प्रतियोगिता खत्म की।

01:05 PM (IST) Jul 25

2-2 से बराबरी पर पहुंची मनिका और मार्गरीटा

यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ पहले दोनों गेम आसानी से गंवाने के बाद भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने जोरदार वापसी की है। उन्होंने तीसरे के बाद अब चौथा गेम 12-10 से अपने नाम कर लिया। अब स्कोर 2-2 की बराबरी पर है। अभी 3 गेम का मुकाबला बाकी है।

12:39 PM (IST) Jul 25

प्रणति नायक को मिली हार

आर्टिस्टिक जिमनास्ट प्रणति नायक ऑल राउंड फाइनल्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं। चारों कैटेगरी में मिलाकर उनका स्कोर 42.565 रहा। वह दूसरे सबडिविजन के बाद 29वीं रैंक पर रही। बात दें कि टॉप 24 खिलाड़ी ही ऑलराउंड फाइनल में जाते हैं।

12:38 PM (IST) Jul 25

मार्गरीटा पेसोत्स्का बनाम मनिका बत्रा - राउंड 2

भारत की मनिका बत्रा महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के दूसरे दौर में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ पहला गेम 11-4 से हार गईं।

12:14 PM (IST) Jul 25

स्कीट में तीसरी सीरीज शुरू

टोक्यो ओलंपिक 2020 की स्कीट पुरुष निशानेबाजी के क्वालिफिकेशन में तीसरी सीरीज शुरू हो गई है। भारतीय निशानेबाजों मेराज अहमद खान और अंगदवीर सिंह बाजवाने इस सीरीज में भी अब तक अच्छा खेल दिखाया है।

12:09 PM (IST) Jul 25

दूसरे दौर में यूक्रेन से होगी मनिका की टक्कर

भारत की मनिका बत्रा महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के दूसरे दौर में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का से भिड़ेंगी।

 

 

11:52 AM (IST) Jul 25

शुरुआत अच्छी लेकिन आखिरी के 4 गेम हार गए Sathiyan

Sathiyan Gnanasekaran ने हांगकांग चीन के LAM Siu Hang के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला 4-1 से गंवा दिया है। शुरू में तीन गेम जीतकर Sathiyan Gnanasekaran ने बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद हांगकांग के खिलाड़ी ने वापसी की और अगले चारों गेम जीत लिया। 

11:08 AM (IST) Jul 25

Sathiyan ने 6 मिनट में तीसरा गेम जीता

पुरुष टेबल टेनिस में पहले दौर के मैच में भारत के  Sathiyan Gnanasekaran ने तीसरा गेम भी सिर्फ 6 मिनट जीत लिया। वे 2-1 से आगे हैं।

11:03 AM (IST) Jul 25

28 मिनट में जीतीं सिंधु

टोक्यो ओलंपिक में मेडल राउंड के दूसरे दिन का खेल जारी है। बैंडमिंटन में शटलर पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच आसानी से जीत लिया है। उन्होंने ग्रुप जे में इजराइल की सोनिया पोलिकारपोवा का हरा दिया। सिंधु ने ये मैच 28 मिनट में खत्म कर दिया।

11:01 AM (IST) Jul 25

10मीटर एयर राइफल फाइनल में नहीं पहुंचा कोई भारतीय

10मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालिफिकेशन में भारत के दिव्यांश सिंह पंवार और दीपक कुमार क्वालिफाई नहीं कर पाए। वहीं, चीन के यांग होरानी ने 631.5 अंक के नए क्वालिफाइंग ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया है। दीपक कुल 624.7 का स्कोर बनाकर 27वें नंबर पर रहे, जबकि दिव्यांश 622.8 के स्कोर से 32वें स्थान पर आए।

10:49 AM (IST) Jul 25

साथियान का कमबैक

साथियान ज्ञानसेकरन ने टेबल टेनिस के पहले दौर के मैच में पिछड़ने के बाद बेहतरीन कमबैक किया। साथियान दूसरे गेम में अपने चीन के लैम सिउ हांग से 7-4 से आगे हैं।

10:46 AM (IST) Jul 25

टेबल टेनिस में भारत की धीमी शुरुआत

टोक्यो 2020 की पुरुष एकल टेबल टेनिस के पहले दौर में भारत के 
साथियान ज्ञानसेकरन को पहले गेम में चीन के लैम सिउ हांग से हार मिली है। उन्होंने पहले गेम में साथियान को 11-7 से हराया है।

10:33 AM (IST) Jul 25

निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार, दीपक कुमार की जीत की उम्मीद कम

10 मीटर एयर राइफल में भारतीय निशानेबाजों की उम्मीदें अब बेहद कमजोर
लग रही है। भारत के दिव्यांश सिंह पंवार ने 5 सीरीज के बाद 29वां स्थान बना रखा है, जबकि दीपक 27वें नंबर पर हैं।

10:12 AM (IST) Jul 25

निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार, दीपक कुमार का मुकाबला शुरू

10मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालिफिकेशन में भारत के दिव्यांश सिंह पंवार और दीपक कुमार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। दिव्यांश ने अपनी दो सीरीज पूरी कर ली है, जिसमें उनके स्कोर 102.7 और 103.7 रहे हैं, जबकि तीसरी सीरीज में वह 92.8 अंक बटोर चुके हैं। वहीं, दीपक ने अपनी पहली दो सीरीज में 102.9 और 103.8 के स्कोर बनाए हैं और तीसरी सीरीज में 93.3 अंक बना चुके हैं।

10:08 AM (IST) Jul 25

तीसरे दिन अबतक मिले 3 गोल्ड

तैराकी  : अमरीका के चेस कालिस्ज़ो ने जीता पुरुष 400 मीटर सिंगल में गोल्ड मेडल
तैराकी : पुरुषों के 400 मीटर फ्रीस्टाइल में ट्यूनीशिया के अहमद हफ़्नौईक ने जीता गोल्ड
तैराकी : महिला 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में ऑस्ट्रेलिया की ऑब ब्रॉन्ते कैम्पबेल, मेग हैरिस, एम्मा मैककॉन और केट कैम्पबेल ने नए रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

09:32 AM (IST) Jul 25

यूक्रेन से हारी सानिया मिर्जा और अंकिता रैना

सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की भारतीय महिला जोड़ी यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक और नादिया किचेनोक के खिलाफ पहले दौर के मैच में हार गई। भारतीय जोड़ी ने यूक्रेन की जोड़ी के सामने पहला सेट महज 6-0 से जीत लिया था। लेकिन यूक्रेनी जोड़ी ने दूसरे सेट में भी 5-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टाईब्रेकर में 7-6 की जीत हासिल की और तीसरा सेट भी टाईब्रेकर में 10-8 से अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया।
 

09:08 AM (IST) Jul 25

स्कीट की दूसरी सीरीज में भी मेराज की शानदार शुरुआत

टोक्यो 2020 की स्कीट पुरुष निशानेबाजी के क्वालिफिकेशन में भारतीय निशानेबाज मेराज अहमद खान ने दूसरी सीरीज में भी बढ़िया शुरुआत की है। वह सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, अंगदवीर सिंह बाजवा ने दूसरी सीरीज में 13वां स्थान बना रखा है।

09:03 AM (IST) Jul 25

ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड

ब्रोंटे कैंपबेल, मेग हैरिस, एम्मा मैककॉन और केट कैंपबेल की ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एक नया 4x100 फ्रीस्टाइल रिले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता। कनाडा ने सिल्वर और यूएसए ने कांस्य लिया
 

09:01 AM (IST) Jul 25

टाईब्रेकर में पहुंचा सानिया-अंकिता का मुकाबला

भारतीय महिला टेनिस युगल सानिया और अंकिता रैना की भारतीय जोड़ी ने यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक और नादिया किचेनोक के खिलाफ मुकाबला टाईब्रेकर में पहुंच गया है। टोक्यो 2020 की महिला युगल टेनिस के इस पहले दौर के मुकाबले के दूसरे सेट में यूक्रेनी जोड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 6-6 की बराबरी कर भिड़ंत को रोचक बना दिया है।

09:00 AM (IST) Jul 25

कलात्मक जिम्नास्टिक - प्रणति नायक

कुल मिलाकर स्टैंडिंग - सबडिविजन 1

पहला सबडिविजन - भारत की प्रणति नायक - रैंक 12

कुल स्कोर - 42.565

रोटेशन 1- 10.633

रोटेशन 2- 13.466

रोटेशन 3- 9.033

रोटेशन 4- 9.433

ऑल-अराउंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए सभी सब-डिवीजनों के बाद नायक को कुल मिलाकर टॉप 24 में होना चाहिए।
 

07:59 AM (IST) Jul 25

सानिया और अंकिता की जोड़ी

टोक्यो 2020 की महिला मिक्स टेनिस में सानिया और अंकिता रैना की भारतीय जोड़ी ने यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक और नादिया किचेनोक के खिलाफ पहले सेट में 4-0 से बढ़त बना रखी है।

07:56 AM (IST) Jul 25

सिंधु की शानदार शुरुआत

रियो ओलंपिक खेल-2016 की सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधप ने इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी के साथ दूसरे गेम में भी हराकर टोक्यो 2020 में अपना बढ़िया आगाज कर लिया। सिंधु ने  महज 28 मिनट में 21-7 और 21-10 से केन्सिया कोहराया। हालांकि उन्हें दूसरे गेम में थोड़ी चुनौती मिली और यह गेम 16 मिनट तक चला।

07:35 AM (IST) Jul 25

दूसरे गेम में भी सिंधु का दबदबा

भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो 2020 की महिला एकल बैडमिंटन में इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा के खिलाफ दूसरे गेम में भी मजबूत बढ़त बना ली है। सिंधु इस समय 13-5 से आगे चल रही हैं।

07:28 AM (IST) Jul 25

पीवी सिंधु ने जीता पहला मैच

पीवी सिंधु ने टोक्यो 2020 में अपना पहला गेम महज 13 मिनट में जीत लिया है। उन्होंने इस्राइल की  केन्सिया पोलिकारपोवा के खिलाफ पहले गेम में 21-7 से जीत हासिल की।
 

07:20 AM (IST) Jul 25

बैडमिंटन - पीवी सिंधु बनाम केन्सिया पोलिकारपोवा

भारत की पदक की उम्मीद और 2016 रियो खेलों की सिल्वर मेडल विजेता, पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने अभियान की शुरुआत इजरायल की केसिया पोलिकारपोवा के खिलाफ की। 

07:10 AM (IST) Jul 25

अरुण लाल और अरविंद सेमीफाइनल में

रोइंग में भारत के अरविंद सिंह और अरुण लाल लाइटवेट मेंस डबल्स स्कल के रेपेचेज राउंड में 6:51:36 के टायमिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहे और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। 

07:09 AM (IST) Jul 25

मेराज अहमद खान और अंगद बाजवा एक्शन में

भारत के मेराज अहमद खान और अंगद बाजवा ने शुरू की पुरुषों की शूटिंग। 

07:06 AM (IST) Jul 25

जिम्नास्टिक में उतरी प्रणति नायक

टोक्यो ओलंपिक 2020 की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में उतरने के साथ ही भारत की प्रणति नायक ने शुरुआत कर ली है। 

07:05 AM (IST) Jul 25

पीवी सिंधू और सानिया का मैच

टोक्यो 2020 की टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले थोड़ी देर में शुरू होने वाले हैं। रियो ओलंपिक खेल-2016 की सिल्वर मेडल विजेता शटलर पीवी सिंधू भारतीय समय के हिसाब से सुबह 7.10 बजे से मुकाबले में उतरेंगी। उधर, सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी टेनिस की महिला युगल में 7.30 बजे शुरुआत करेंगी।