Asianet News Hindi | Published : Jul 25, 2021 5:16 PM IST / Updated: Jul 26 2021, 11:36 PM IST

Tokyo Olympics 2020 LIVE: महिला हॉकी में भारत को 2-0 से जर्मनी ने हराया, तलवारबाजी में भवानी भी हारीं

सार

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारत को कई खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है। सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में अंगद बाजवा, भवानी और मनिका बत्रा के मैच हैं। तीसरा दिन भारत के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा। हॉकी में टीम इंडिया की हार हुई। हालांकि बॉक्सिंग में मैरीकॉम ने अपना मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया है। चौथे दिन महिला हॉकी टीम का मुकाबला जर्मनी के खिलाफ है।

07:59 PM (IST) Jul 26

महिला हॉकी में भारत को 2-0 से जर्मनी ने हराया

महिला हॉकी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. भारत  की यह लगातार दूसरी हार है. साेमवार को जर्मनी ने 2-0 से शिकस्त दी। जर्मनी के लिए कप्तान निक लोरेंज ने 12वें और शोरेडर ने 35वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम को इससे पहले, अपने पहले मैच में नीदरलैंडस ने 5-1 से करारी शिकस्त दी थी। 

07:09 PM (IST) Jul 26

भारत-जर्मनी के बीच हॉकी का मुकाबला जारी, जर्मनी 2-0 से आगे

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी अगले राउंड में जाने के लिए जर्मनी से मुकाबला कर रही हैं. तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक जर्मनी 2-0 से बढ़त बनाए हुए है.हालांकि, भारत की वंदना कटारिया ने खाता खोलने की कोशिश की लेकिन चूक गईं. भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-ए में अपना दूसरा मैच खेल रही है। 

06:24 PM (IST) Jul 26

महिला हॉकी में भारत को दूसरे क्वार्टर में करनी होगी वापसी, तलवारबाजी में भवानी का मुकाबला जारी

ओलंपिक में अगले राउंड के लिए चल रहे महिला हॉकी मुकाबले में जर्मनी की टीम ने पहले क्वार्टर में भारत से बढ़त ले ली है। जर्मनी के लिए यह गोल कप्तान निक लोरेंज ने की है। जीतने के लिए अब भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे क्वार्टर में वापसी करनी होगी।

उधर, तलवारबाजी में भवानी देवी का संघर्ष जारी है। भवानी, महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल आफ 64 मुकाबले में ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजिजि के खिलाफ मुकाबला कर रही है।

04:08 PM (IST) Jul 26

बॉक्सिंग में आशीष कुमार अगले राउंड से हुए बाहर, चीन के तुओहेता ने हराया

ओलंपिक में भारतीय बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी अगले राउंड में पहुंचने में नाकाम रहे हैंँ. आशीष मेंस मिडलवेट कैटेगरी के राउंड आफ 32 मुकाबले में हार गए हैं. पुरुषों के 75 किग्रा. वर्ग में आशीष का मुकाबला चीन के तुओहेता से हुआ. यह मुकाबला वह 0-5 से हार गए हैं.

 

02:24 PM (IST) Jul 26

सेलिंग: 40वें स्थान पर रहीं नेत्रा कुमानन


नेत्रा कुमानन महिला सिंगल डिंगी लेजर रैडियाल की चौथी रेस में 40वें स्थान पर रहीं। ओवर ऑल रैंकिंग में वह 28वें स्थान पर हैं। 

01:34 PM (IST) Jul 26

मनिका बत्रा की हार

भारत की मनिका बत्रा टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोल्कानोवा के खिलाफ सीधे गेम में अपना तीसरे  राउंड का मैच हार गईं। 

01:21 PM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: पहला गेम हारीं मनिका बत्रा


पहले सेट में मनिका बत्रा 3-3 से बराबरी पर थीं लेकिन इसके बाद सोफिया ने लगातार अंत हासिल किए और स्कोर 8-4 तक ले आईं। सोफिया ने फॉरहैंड स्मैश से पहला गेम 11-8 से अपने नाम किया। 

01:05 PM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: मनिका बत्रा का राउंड-3


भारत की मनिका बत्रा टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोल्कानोवा से भिड़ेंगी।

 

12:11 PM (IST) Jul 26

भवानी देवी ने मांगी माफी

भारत की पहली फेंसर भवानी देवी ने ट्विटर पर अपने फैंस से हार के लिए माफी मांगी है। भवानी देवी दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

12:08 PM (IST) Jul 26

टेनिस:  नागल हारे


टेनिस में सुमित  नागल अपना मैच दानिल मेदवेदेव से हार गए। मेदवेदेव ने शानदार खेल खेला और जीत हासिल की।  

11:28 AM (IST) Jul 26

शूटिंग: फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं

भारत के स्कीट निशानेबाज अंगद बाजवा और मेराज खान फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं।

11:07 AM (IST) Jul 26

टेनिस: सुमित नागल का मैच

ओलिंपिक में अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान के डेनिस इसटोमिन को हराने के बाद सुमित नागल आज वर्ल्ड नंबर दो दानिल मेदवेदेव का सामना करेंगे।
 

10:40 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन – सात्विक-चिराग हारे

भारतीय जोड़ी पहला गेम 13-21 से हार गई। यह गेम 17 मिनट तक चला। 

 

 

10:38 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: क्वार्टर फाइनल में हार

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से 6-0 से हार गई।

 

10:30 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: दूसरे सेट में भी हार

अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से मुकाबला कर रही है। अभी तक कोरिया के खिलाफ पहले और दूसरे सेट हार गई है।

10:28 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन: चिराग शेट्टी और सात्विक का मुकाबला शुरू

पुरुष डबल्स के क्वार्टरफाइनल में भारत की सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी इंडोनेशिया की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। पहले गेम के ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 9-13 से पीछे है। 
 

10:26 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: पहला सेट हारी इंडिया

अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की भारतीय जोड़ी पुरुष तीरंदाजी के क्वार्टरफाइनल में कोरिया के खिलाफ पहला सेट हार गई।

10:22 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: कोरिया से क्वार्टर फाइनल

अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से मुकाबला करेगी। 

 

10:18 AM (IST) Jul 26

सेलिंग – विष्णु सरवानन 14वें स्थान पर पहुंचे


विष्णु सरवानन ने पुरुष सिंगल डिंगी में अपनी दूसरी रेस में 20वां स्थान हासिल किया। अपनी पहली रेस में 29वें स्थान पर रहे थे। वह अपनी दोनों रेस को मिलाकर अब 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

09:53 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन:  इंडोनेशिया से मुकाबला

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल स्पर्धा में मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी से भिड़ेंगे।

09:14 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस महिला एकल: सुतीर्था मुखर्जी हारीं

भारत की सुतीर्था मुखर्जी महिला एकल स्पर्धा के राउंड 2 में पुर्तगाल की फू यू के खिलाफ सीधे गेम में हार गईं।


 

08:53 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: सुतीर्था मुखर्जी पहले दो सेट में पीछे


टेबल टेनिस स्टार सुतीर्था मुखर्जी पुर्तगाल की फू यू का के खिलाफ शुरुआती दोनों सेट में पिछड़ गई हैं। 
 

08:51 AM (IST) Jul 26

शूटिंग: क्वालिफाइंग राउंड में पिछड़े अंगद और मेराज

पुरुष स्कीट के क्वालिफाइंग के पांचवें राउंड में मेराज अहमद खान और अंगद बाजवा ने 23/25 अंक हासिल किए। मेराज 25वें स्थान पर हैं जबकि अंगद 19वें स्थान पर हैं।

07:53 AM (IST) Jul 26

महिला फेंसिंग में हार

Women's Sabre Individual Table Of 32 में भारत की भवानी देवी फ्रांस की मानोन ब्रुनेट के खिलाफ 7-15 से हार गईं। 

 

07:28 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस में भारत की जीत

टेबल टेनिस पुरुष एकल राउंड-2 में शरत कमल ने पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया के खिलाफ मैच 4-2 से जीत लिया।

 

07:18 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: भारत ने पांचवां सेट जीता

 भारत के  शरत कमल ने टेबल टेनिस पुरुष एकल राउंड 2 में पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया के खिलाफ मैच का पांचवां सेट जीता। कमल पुर्तगालियों के खिलाफ 3-2 से आगे हैं। 

07:14 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: शरत कमल हारे चौथा राउंड


चौथे राउंड में शरत 7-5 से आगे थे लेकिन फिर टिएगो 9-7 से आगे हो गए। काफी कड़ा मुकाबला रहा लेकिन अंत में टिएगो ने जीत हासिल करके स्कोर 2-2 से बराबर किया। 

07:09 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस – अचंत शरत ने तीसरा राउंड जीता


दूसरे राउंड के प्रदर्शन को शरत ने तीसरे में भी जारी रखा। शुरुआती लीड हासिल करके टिएगो पर दबाव बनाया। उन्होंने यह राउंड 11-5 से अपने नाम किया। 

07:01 AM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस : अचंत शरत कमल ने की वापसी


अचंत शरत कमल ने दूसरे राउंड में 5-0 की लीड हासिल की थी हालांकि टिएगो ने वापसी की और स्कोर को 08-10 तक ले आए हालांकि शरत कमल ने यह राउंड 11-8 से अपने नाम किया और स्कोर 1-1 से बराबरी पर ले आए।

06:24 AM (IST) Jul 26

तीरंदाजी में भारत की जीत

 अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय ने चौथा सेट 55-54 से जीत। भारत ने ये मुकाबला जीता।

 

06:22 AM (IST) Jul 26

तीसरे सेट में हार

 अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय) तीरंदाजी उन्मूलन में कजाकिस्तान के खिलाफ तीसरा सेट हारे।

06:17 AM (IST) Jul 26

दूसरा सेट 52-51 से जीता

 अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय ने तीरंदाजी एलिमिनेशन में कजाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सेट 52-51 से जीता

06:16 AM (IST) Jul 26

तीरंदाजी: पहले सेट में भारत की जीत

भारत के अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की जोड़ी ने तीरंदाजी एलिमिनेशन में कजाकिस्तान के खिलाफ पहला सेट 55-54 से जीता।

06:04 AM (IST) Jul 26

तीरंदाजी का मुकाबला शुरू

05:50 AM (IST) Jul 26

भारत की जीत

महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल ऑफ 64 मुकाबले में भारत की भवानी देवी ने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराया।

 

05:45 AM (IST) Jul 26

सी भवानी देवी पहले राउंड में आगे

भारत की भवानी देवी महिला सेबर व्यक्तिगत तालिका 64 में ट्यूनीशिया की नादिया अज़ीज़ी से पहले राउंड में 8-0 से आगे चल रही हैं। 

05:42 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 10 मिनट से

05:41 AM (IST) Jul 26

तीरंदाजी


भारत (प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय) बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से