2020 में ओलंपिक नहीं होने से अमेरिका को 80 करोड़ डॉलर का नुकसान, रद्द हुए 8 हजार से ज्यादा इवेंट

Published : Mar 28, 2020, 03:44 PM IST
2020 में ओलंपिक नहीं होने से अमेरिका को 80 करोड़ डॉलर का नुकसान, रद्द हुए 8 हजार से ज्यादा इवेंट

सार

एसोसिएटिड प्रेस के विश्लेषण के अनुसार फरवरी से जून के बीच मिला जुलाकर 50 राष्ट्रीय संचालन संस्थाओं को 12.10 करोड़ डालर से ज्यादा के राजस्व का नुकसान होगा।

डेनवर. टोक्यो ओलंपिक खेलों के स्थगित होने से अमेरिका में खेल संस्थाओं के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है जिनके सभी खेलों में 8,000 से ज्यादा स्पर्धाओं को रद्द करना पड़ा है। एसोसिएटिड प्रेस के विश्लेषण के अनुसार फरवरी से जून के बीच मिला जुलाकर 50 राष्ट्रीय संचालन संस्थाओं को 12.10 करोड़ डालर से ज्यादा के राजस्व का नुकसान होगा।

एनजीबी का 80 फीसदी बजट खिलाड़ियों की मदद के लिए 
अमेरिका में एनजीबी खिलाड़ियों को ओलंपिक सपना पूरा करने और अन्य शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये फंड मुहैया कराती है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) देश के ओलंपिक खेलों का काम देखती है। एनजीबी का 80 प्रतिशत बजट खिलाड़ियों की मदद के लिये होता है और अमेरिकी टेनिस संघ को छोड़कर एनजीबी को करीब 68.50 करोड़ डालर सालाना राजस्व मिलता है।

ओलंपिक के स्थगित होने से महासंघों को एनबीसी से ओलंपिक वर्ष में मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी। यूएसओपीसी के अनुसार अमेरिकी खेलों को होने वाला नुकसान 60 करोड़ डालर से 80 करोड़ डालर तक पहुंच सकता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका