मैदान पर लौटा दुनिया का सबसे तेज धावक, देखते ही दंग रह गए फैंस

Published : Jul 14, 2021, 10:56 AM ISTUpdated : Jul 14, 2021, 11:11 AM IST
मैदान पर लौटा दुनिया का सबसे तेज धावक, देखते ही दंग रह गए फैंस

सार

उसेन बोल्ट मंगलवार को जमैका में एक प्रमोशनल दौड़ के लिए एक दिन के लिए रिटायरमेंट से बाहर आए। उन्होंने 800 मीटर की रेस को 2:40 का मिनट में पूरा किया।

स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट (Usain Bolt) ने रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी की। मंगलवार को जमैका में एक प्रमोशनल दौड़ के लिए वह एक दिन के लिए रिटायरमेंट से बाहर आए और 800 मीटर का रेस में भाग लिया। 100 मीटर और 200 मीटर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले और आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता ने 2:40 का अनौपचारिक समय में 800 मीटर की रेस को एक आरामदायक, मजेदार माहौल में पूरा किया।

फैंस को एक बाद फिर दुनिया के सबसे तेज धावक को दौड़ता देखने की बहुत एक्साइटमेंट थीं, लेकिन उन्हें वह परिणाम नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी, क्योंकि बोल्ट ने दौड़ को बहुत आराम से पूरा किया और काफी समय भी लिया। 

बोल्ट ने रेस के बारे में कहा कि "मैं 'आग' की तरह महसूस कर रहा था। मैंने सोचा कि यह आसान होगा। लेकिन ऐसा नहीं है।" ओलम्पिक डॉट कॉम की प्रदर्शनी दौड़ के बाद बोल्ट के हवाले से कहा, '800 मीटर धावकों को सलाम। लेकिन मैं एक चुनौती का आनंद लेता हूं।' उन्होंने कहा कि 'रेस के लिए मैंने बहुत कार्डियो किया। मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा और करने की जरूरत है।' वहीं, यह पूछे जाने पर कि क्या यह वापसी की शुरुआत है, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया: 'नहीं, नहीं, यह एक बार की बात है।'

बता दें कि बोल्ट ने 2008 में बीजिंग, 2012 में लंदन और रियो 2016 ओलिंपिक खेलों में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले का गोल्ड जीता था। बोल्ट ने 2009 में अपने 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड को 9.58 सेकंड पूरा किया था। वहीं, उन्होंने 200 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड को दो बार तोड़ा है, उन्होने 2008 में 19.30 और 2009 में 19.19 सेकंड में रेस पूरी की थी।

ये भी पढे़ं- रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस, स्विटजरलैंड का प्रतिनिधित्व नहीं करने पर जताया अफसोस

14 की उम्र में उठाया बांस का धनुष, अब टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड की आश, PM ने दीपिका कुमारी से की बात

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका