तेज रफ्तार ट्रक बनी 11 लोगों की मौत की वजह

Published : Jul 16, 2019, 12:19 PM IST
तेज रफ्तार ट्रक बनी 11 लोगों की मौत की वजह

सार

गुजरात में एक भीषड़ सड़क हादसे ने 11 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और अन्य 6 गंभीर रूप से घायल हैं। 

कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले में एक सड़क हादसे ने 11 लोगों की जान ले ली। हादसा एक ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हुआ। कच्छ के भुज-नखातराना राजमार्ग पर एक ट्रक ने आगे निकलने की कोशिश में ऑटो रिक्शा और मोटर साइकल को टक्कर मार दी। ऑटोरिक्शा में सवार 17 में से 11 लोगों की मौत हो गयी है और 6 लोग घायल हैं। हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

मंदिर से दर्शन कर के लौटते वक्त हुआ हादसा 

घटना भुज-नखातराना राजमार्ग की है। जानकारी के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार ट्रक की वजह से हुआ जो अन्य वाहनों से आगे निकलना चाह रहा था। इसी दौरान उसने एक मोटरसाइकिल और एक ऑटोरिक्शा को टक्कर दे मारी। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित भुज के एक मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे थे और मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी बताये जा रहे हैं। इलाके के पुलिस थाना निरीक्षक वाई बी राना ने बताया,"पीड़ित यहां पास के ही मंदिर से दर्शन कर के लौट रहे थे और ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 पुरुष, 3 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य जख्मी हो गए हैं। ये सभी लोग मध्यप्रदेश के दिहाड़ी मजदूर थे। फरार ट्रक चालक को पुलिस पकड़ने में लगी है।"

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

CIDSCON 2026: गांधीनगर में AMR पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, डॉक्टरों को मिला बड़ा संदेश
CM भूपेंद्र पटेल की अमेरिका यात्रा का बड़ा असर, GIFT City और धोलेरा को मिले नए ग्लोबल अवसर