15 साल के पोते ने मां के साथ मिलकर ली दादा की जान, एक फ्रिज बना मौत की वजह...

Published : Sep 07, 2019, 08:55 PM ISTUpdated : Sep 07, 2019, 08:56 PM IST
15 साल के पोते ने मां के साथ मिलकर ली दादा की जान, एक फ्रिज बना मौत की वजह...

सार

गुजरात में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल के पोते ने गुस्से में आकर अपने दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में उसकी मां ने भी अपने कातिल बेटे का भरपूर साथ निभाया। 

अहमदाबाद. गुजरात में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सी बात इतनी बड़ गई कि उसने एक अपराध का रुप ले लिया। एक 15 साल के पोते ने गुस्से में आकर अपने दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में उसकी मां ने भी अपने कातिल बेटे का भरपूर साथ निभाया। दरअसल घर में फ्रिज को लेकर बहू और ससुर का विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर पोते अपनी मां के साथ मिलकर दादा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।  


मां-बेटे का हुआ था बुजुर्ग से विवाद
मृतक का नाम हरिकेश बताया गया है। जो अपने 4 बेटों के साथ गुजरात के रखियाल क्षेत्र में रहते थे। उनका बड़ा बेटा संजय फिलहाल जेल में बंद है। संजय की पत्नी और बेटा भी परिवार के बाकी लोगों से अलग रहते हैं। शुक्रवार की राज हरिकेश की बड़ी बहू और पोता उनसे मिलने घर पर आए लेकिन उनका फ्रिज को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद हरिकेश के 15 साल के पोते ने गुस्से में आकर अपने दादा पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इश बीच घर में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की लेकिन पोते ने घर के अन्य सदस्यों के साथ भी झड़प शुरू कर दी। और चाकू से उनको भी घायल कर दिया। इस बीच ज्यादा खून बह जाने से हरिकेश की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद आरोपी मां-बेटे ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?
ओडिशा में 23 वर्षीया युवती से एक दिन में 2 बार रेप और हत्या-आरोपी कोई और नहीं खुद का ब्वायफ्रेंड और...