नशे में टल्ली यह महिला एक अलर्ट है, धीरे-धीरे पैर पसार रहा यहां एक खतरा

Published : Sep 05, 2019, 01:09 PM IST
नशे में टल्ली यह महिला एक अलर्ट है, धीरे-धीरे पैर पसार रहा यहां एक खतरा

सार

यह फोटो एक अलर्ट है कि किस तरह नशा लोगों के घरों तक पहुंच गया है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नशा एक भयानक बीमारी बनकर सामने आया है। यह महिला उसका उदाहरण है।  

मंडी. ये तस्वीरें मंडी जिले के सुंदरनगर की है। पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी नशा एक गंभीर बीमारी बनकर सामने आया है। तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। नशे में टल्ली यह महिला चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर पड़ी मिली। यह घटना इस बात की गवाही  देती है कि पंजाब और हिमाचल में सिर्फ पुरुष नहीं, महिलाएं भी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही हैं।


यह महिला नशे की हालत में बीएसएल टेल कंट्रोल गेट पर पेट्रोल पंप के पास अचेत पड़ी हुई थी। कुछ लोगों की नजर इस महिला पर पड़ी, तो उन्होंने बीएसएल पुलिस थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो उठने की हालत में ही नहीं थी। महिला ने अपना नाम नीलम बताया। वो हमीरपुर की रहने वाली है। पुलिस ने उसे सुंदरनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने लग गए। थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि महिला ने काफी नशा किया हुआ था।
 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग