दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया मौत का गड्ढा, अंदर भरी थी जहरीली गैस

Published : Aug 22, 2019, 06:35 PM ISTUpdated : Aug 22, 2019, 06:46 PM IST
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया मौत का गड्ढा, अंदर भरी थी जहरीली गैस

सार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गुरुवार को एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। नंदग्राम इलाके में एक ऐसा मौत का कुआं सामने आया, जिसमें  जो उतरा वो ऊपर ही नहीं आ पाया। हादसे में एक-एक करके 5 लोगों की मौत हो गई।

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में गुरुवार को सीवर लाइन की सफाई करने एक-एक करके उतरे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। आशंका है कि सीवर के अंदर जहरीली गैस बन गई होगी। बताया जाता है कि ये मजदूर बगैर किसी सुरक्षा उपकरणों के सफाई करने सीवर में उतरे थे। हादसे के बाद लोगों ने एक मजदूर का शव बाहर निकाला। हालांकि 4 मजदूरों को निकालने का कोई जोखिम नहीं उठा सका। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बाकी शव सीवर से बाहर निकलवाए। घटना होते ही ठेकेदार मौके से भाग गया।

एक-एक करके उतरे, लेकिन कोई ऊपर नहीं आया
चश्मदीदों के अनुसार, सबसे पहले एक युवक सीवर में उतरा था। काफी देर तक जब वो ऊपर नहीं आया, तो दूसरा मजदूर उसने देखने नीचे उतर गया। इस तरह एक-एक करके 5 मजदूर सीवर में उतरते गए। बाद में आशंका को देखते हुए लोगों ने उन्हें खोजने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। सीएम ने जल निगम के प्रबन्ध निदेशक को घटना की जांच करके रिपोर्ट दो दिनों में सौंपने का आदेश दिया है। मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?
ओडिशा में 23 वर्षीया युवती से एक दिन में 2 बार रेप और हत्या-आरोपी कोई और नहीं खुद का ब्वायफ्रेंड और...