कोलकाता मेट्रो ट्रेन के गेट में हाथ फंसने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, सेंसर फेल होने से हुआ एक्सीडेंट

Published : Jul 14, 2019, 02:38 PM ISTUpdated : Jul 14, 2019, 03:25 PM IST
कोलकाता मेट्रो ट्रेन के गेट में हाथ फंसने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, सेंसर फेल होने से हुआ एक्सीडेंट

सार

हादसा पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर  शनिवार को शाम 6.42 बजे हुआ। मृतक 56 साल के सजल कंजीलाल कबी सुभाष जाने वाली मेट्रो ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।  

कोलकाता. शहर के पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में हाथ फंस जाने से 56 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हाथ फंसे रहने से बुजुर्ग ट्रेन के साथ घिसटता चला गया। एक्सीडेंट शनिवार को शाम 6.42 बजे हुआ। बाद में बिजली कट करके ट्रेन को रोका गया। लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान कोलकाता के कस्बा इलाके के निवासी सजल कंजीलाल के तौर पर हुई है। मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक कबी सुभाष जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहे थे। उधर, मेट्रो के महानिदेशक पीसी शर्मा ने दरवाजों के सेंसरों के काम नहीं करने सहित अन्य लापरवाहियों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। वहीं शहरी विकास मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फरहाद हाकिम को मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता पहुंचाने को कहा गया है।


 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

karnataka Shocker: इज्जत की खातिर भाई ने प्रैग्नेंट बहन पर कुल्हाड़ी से किया भयानक अटैक
अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ