ऑनलाइन ऑर्डर किया था स्मार्ट फोन, डिलीवर हुआ पत्थर का टुकड़ा

Published : Jul 13, 2019, 09:59 AM ISTUpdated : Jul 13, 2019, 11:59 AM IST
ऑनलाइन ऑर्डर किया था स्मार्ट फोन, डिलीवर हुआ पत्थर का टुकड़ा

सार

अगर आप किसी भी ऐरी-गैरी ई-कॉमर्स कंपनी से चीजें ऑर्डर करते हैं, तो ALERT होने की जरूरत है। क्योंकि हो सकता है कि; आपके साथ भी कुछ ऐसा फ्रॉड हो सकता है।  

शिमला. सस्ती चीजों का लालच अकसर जेब पर डाका डाल जाता है। इसलिए कभी भी सस्ता माल समझकर किसी भी ऐरी-गैरी ई-कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन ऑर्डर न करें। वर्ना चपत लग सकती है, जैसा कांगड़ा के लंच क्षेत्र में रहने वाले इस शख्स को लगी।

यहां रहने वाले चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि; उन्होंने एक कंपनी से टच स्क्रीन मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। कंपनी की वेबसाइट पर मोबाइल की कीमत बाजार से काफी कम यानी मात्र 3500 रुपए बताई गई थी। इसी लालच में उसने एक मोबाइल ऑर्डर कर दिया। पेमेंट भी ऑनलाइन कर दिया। 

कुछ दिन बाद कंपनी से उसके घर कोरियर आया। जब उसने खुशी-खुशी पैकेट खोला, तो उसके होश उड़ गए। पैकेट में एक पत्थर और अत्यंत सस्ता और घटिया क्वालिटी का लोकल फोन रखा हुआ था। जब उसने कंपनी के फोन पर संपर्क किया, तो मालूम चला उसे ब्लॉक किया जा चुका था।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

karnataka Shocker: इज्जत की खातिर भाई ने प्रैग्नेंट बहन पर कुल्हाड़ी से किया भयानक अटैक
अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ