
नई दिल्ली. उत्तरी दिल्ली में 31 अक्टूबर को लावारिस मिले एक नवजात के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस बच्चे को जन्म 16 साल की लड़की ने दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब 9 महीने पहले पीड़िता के साथ 60 साल के एक व्यक्ति ने रेप किया था। इस बारे में पीड़िता ने किसी को नहीं बताया था।
यह है पूरा मामला...
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर को पीसीआर को कॉल मिली थी कि उत्तरी दिल्ली में एक नवजात कपड़े में लिपटा पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें लड़की बच्चे को ले जाते दिखाई दी। उसने बच्चे को कपड़े से ढंक रखा था। इसके बाद वो अपने घर से दूर एक दुकान के पास बच्चे को रखकर चली गई। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोप दुकानदार है। लड़की के परिवार में सिर्फ मां है। वो घरों में काम करती है। आगे पढ़ें एक अन्य खबर...
ठंड में ठिठुर रहा था बच्चा, जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग
भोपाल, मध्य प्रदेश. मां का अपने बच्चे से एक अटूट रिश्ता होता है। मां और बच्चे के रिश्ते से बड़ा दुनिया में कोई दूसरा रिश्ता नहीं। लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जो बेहद शर्मनाक होते हैं। कारण कोई भी हो, लेकिन जन्म देने के बाद अपने बच्चे को मरने के लिए छोड़ देने के लगातार मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल में सामने आया है। गनीमत रही कि लोगों की नजर समय रहते बच्चे पर पड़ी गई, इससे उसकी जान बच गई। बच्चा ठंड में बाहर पड़ा हुआ था।
चार दिन का है बच्चा
मामला मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3.30 बजे का है। यहां भेल क्षेत्र स्थित करियर कॉलेज के पीछे स्थित है एकता नगर में किसी महिला ने बच्चे को रोते हुए देखा। उसकी आवाज पर कॉलोनी के कुछ लोग और वहां पहुंचे। देखा कि बच्चा ठंड से रो रहा था। वो सिर्फ एक चादर में लिपटा था। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी जानकारी दी। आधा घंटे बाद गोविंदपुरा क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हेडकांस्टेबल सिद्धार्थ जामनिक और पायलट दशरथ वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चे को जेपी अस्पताल पहुंचाया। यानी बच्चे को करीब 5.30 बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जेपी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई के प्रभारी ओम प्रजापति के मुताबिक बच्चे का वजन 2.200 किलो है। चूंकि बच्चे की कॉर्ड सूख चुकी है, इसलिए जन्म का ठीक से अंदाजा नहीं लगाया जा सका। पर माना जा रहा है कि बच्चे का जन्म 4 दिन पहले हुआ होगा। बच्चे की अब नर्स कल्पना सोनी, सविता यादव व रेखा पाल देखभाल कर रही हैं। बच्चे का नाम कौरव रखा गया है। उसे मदर मिल्क बैंक का दूध पिलाया जा रहा है। आगे पढ़ें एक अन्य घटना...
पुलिस अंकल की हैवानियत, बच्ची ने जब उसे पापा नहीं बोला, तो सिगरेट से पूरा बदन दाग दिया
बालोद, छत्तीसगढ़. एक मासूम बच्ची पर खाकी का रौब दिखाकर टॉर्चर करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। एक पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालिक की मासूम बेटी का पूरा बदन इसलिए सिगरेट से दाग दिया, क्योंकि उसने पापा नहीं बोला था। घटना हफ्तेभर पहले गुरुवार रात की है। हैरानी की बात यह है कि नवरात्र में आरोपी ने कन्याभोज कराया था और अब एक बच्ची पर जुल्म ढा दिए।
उधारी के पैसे वसूलने गया था
आरोपी कांस्टेबल अविनाश राय सिवनी गांव में लक्ष्मी नांनदर के घर किराये से रहता था। वो बालोद के रक्षित केंद्र में पदस्थ है। महीनेभर पहले उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र में हो गया। लॉकडाउन में उसने लक्ष्मी को कुछ पैसे उधार दिए थे। 24 अक्टूबर को वो उधारी वसूलने पहुंचा था। रात को वो लक्ष्मी के घर ही रुका। आरोप है कि गुरुवार रात को आरोपी शराब के नशे में पहुंचा। उसने बाहर खेल रही बच्ची को बुलाया और उससे पापा बोलने को कहा। जब उसने ऐसा नहीं किया, तो आरोपी ने सिगरेट से उसे 15 जगह दाग दिया। जब लक्ष्मी ने उसे रोका, तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची।
बाल संरक्षण आयोग में पहुंचा मामला
मामला राज्य बाल संरक्षण आयोग के संज्ञान में आया है। आयोग ने बालोद और दुर्ग के एसपी को पत्र लिखकर आरोपी को नौकरी से बर्खास्त करने को लिखा है।
यह भी पढे़ं
एक्ट्रेस को हुए पैरालिसिस अटैक ने सबकुछ बिकवाया, 2 साल से फिल्ममेकर पति रख रहा करवाचौथ का व्रत
'भगवान' न करे ऐसा किसी के साथ हो, जुड़वा बच्चों सहित मर गई प्रसूता, नर्स घोड़े बेचकर सोती रही
लड़की ने बताई मौलाना की करतूत, पांच साल से कैसे कर रहा था शारीरिक शोषण
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.