ऑनलाइन ऑर्डर किया था स्मार्ट फोन, डिलीवर हुआ पत्थर का टुकड़ा

अगर आप किसी भी ऐरी-गैरी ई-कॉमर्स कंपनी से चीजें ऑर्डर करते हैं, तो ALERT होने की जरूरत है। क्योंकि हो सकता है कि; आपके साथ भी कुछ ऐसा फ्रॉड हो सकता है।
 

शिमला. सस्ती चीजों का लालच अकसर जेब पर डाका डाल जाता है। इसलिए कभी भी सस्ता माल समझकर किसी भी ऐरी-गैरी ई-कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन ऑर्डर न करें। वर्ना चपत लग सकती है, जैसा कांगड़ा के लंच क्षेत्र में रहने वाले इस शख्स को लगी।

यहां रहने वाले चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि; उन्होंने एक कंपनी से टच स्क्रीन मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। कंपनी की वेबसाइट पर मोबाइल की कीमत बाजार से काफी कम यानी मात्र 3500 रुपए बताई गई थी। इसी लालच में उसने एक मोबाइल ऑर्डर कर दिया। पेमेंट भी ऑनलाइन कर दिया। 

Latest Videos

कुछ दिन बाद कंपनी से उसके घर कोरियर आया। जब उसने खुशी-खुशी पैकेट खोला, तो उसके होश उड़ गए। पैकेट में एक पत्थर और अत्यंत सस्ता और घटिया क्वालिटी का लोकल फोन रखा हुआ था। जब उसने कंपनी के फोन पर संपर्क किया, तो मालूम चला उसे ब्लॉक किया जा चुका था।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Manmohan Singh Last Rites: कब और कहां होगा होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार? क्या है प्रोटोकॉल
सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने किए मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News: जब नवजोत सिंह सिद्धू ने मांगी थी मनमोहन सिंह से माफी #Shorts
LIVE🔴:आप ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 24 घंटे का समय | AAP | Atishi | Sanjay Singh |
LIVE🔴: नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह जी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।