50 फिट की उंचाई से गिरे कई मजदूर, सोलर पैनल लगाते वक्त हुआ हादसा

Published : Jan 27, 2020, 08:17 PM IST
50 फिट की उंचाई से गिरे कई मजदूर, सोलर पैनल लगाते वक्त हुआ हादसा

सार

शहर के अकोटा-दांडिया बाजार ब्रिज पर सोलर पैनल लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 22 मजदूर 50 फिट की उचाई से नीचे गिर गए

वडोदरा ( गुजरात ): शहर के अकोटा-दांडिया बाजार ब्रिज पर सोलर पैनल लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 22 मजदूर 50 फिट की उचाई से नीचे गिर गए।  ये मजदूर लकड़ी की जाली पर चढ़ कर सोलर पैनल लगा रहे थे, तभी जाली टूट गई। निचे गिरने से  3 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे मजदूर  

हादसे के वक्त  बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 22 मजदूर लकड़ी के जाली पर 50 फिट उपर चढ़ कर काम कर रहे थे। तभी किसी कारण से जाली टूट गई । जाली टूटने के बाद सारे मजदूर नीचे गिर गए। जिसमें से तीन मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद  घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। वहीं कुछ मजदूर घटना के बाद मौके से भाग गए।

महानगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा था काम

वडोदरा महानगर पालिका द्वारा 22 करोड़ की लागत से देश में पहली बार शहर के सड़को पर सोलर रूफटॉप लगवाया  जा रहा है। जिस मार्ग पर यह काम चल रहा है उस पर रेल्वे ओवर ब्रिज भी है, जिस पर सोलर पैनल फिट किए जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारियों  पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा प्रोजेक्ट होने के बाद भी  कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण क्यों नहीं मुहौया कराया गया।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

घर बैठे चेक करें आपका परिवार Annapurna Bhandar Scheme के लिए Eligible है या नहीं?
Hong Kong Asian U20 Athletics: मजदूर किसान की बेटी काजल वाजा ने एशिया में लहराया भारत का परचम