
अल्मोड़ा ( almoda). एक कहावत है जिंदगी का क्या भरोसा पल भर में क्या हो जाए। और आजकल मौत जैसे दस्तक दे रही वह तो शॉक करने वाला ही है। कुछ ऐसी ही गमगीन कर देने वाली खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आई है। यहां बेटी की शादी के लिए चल रही तैयारियों के बीच मेहंदी के रस्म के दौरान डांस करते मौत हो गई। घटना की जानकारी पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा साथ ही बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिस घर में हर तरफ खुशी थी वहीं पर मातम छा गया।
मेहंदी की रस्म चल रही थी, पिता ने किया डांस और फिर....
पुलिस ने बताया कि रविवार के दिन एक युवती का विवाह हल्द्वानी के मीइज हाल में तय किया गया था। दुल्हन के परिवार को वहीं जाकर शादी करनी थी। विवाह से पहले की सभी रस्मे अल्मोड़ा स्थित घर में ही पूरी की जानी थी। इन्हीं रस्मों के दौरान रात में दुल्हन को मेहंदी लगाई जा रही थी। इसी दौरान बेटी की शादी से खुशी पिता ने भी जमकर डांस किया। डांस करते ही उनको चक्कर आया और वे बेहोश होकर फ्लोर में गिर पड़े।
घबराए लोग हॉस्पिटल ले गए, डॉक्टर की बात सुन आंखे हुई नम
दुल्हन के पिता को इस तरह चक्कर खाकर फ्लोर में गिरते देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। शुरूआती जांच करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि पिता की मौत हार्टअटैक आने से हुई है। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग शॉक हो गए उनकी आंखे नम हो गई। बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची चुकी थी। कागजी कार्रवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया।
मामा ने किया कन्यादान
गमगीन माहौल होने के बाद शादी को बेहद ही शालीन तरीके से पूरा किया गया। लड़की के मामा ने हल्द्वानी पहुंच कर शादी की बची रस्मों को पूरा करते हुए लड़की का कन्यादान किया। विवाह संपन्न कराते हुए दुल्हन को विदा किया गया। गमगीन माहौल में सीमित लोग ही शादी में शरीक हुए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.