आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद एक्शन में आर्मी, पुलवामा में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

Published : Jul 03, 2019, 02:03 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 05:35 PM IST
आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद एक्शन में आर्मी, पुलवामा में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

सार

सेना ने सर्च ऑपरेशन करने के लिए पूरे गांव की घेराबंदी कर दी है। गांव की तरफ आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर. पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।सेना को पुलवामा के तुललुहल गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है। सेना ने सर्च ऑपरेशन करने के लिए पूरे गांव की घेराबंदी कर दी है। गांव की तरफ आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। हर घर को चेक किया जा रहा है।

बता दें, शोपियां जिले में रविवार को सेना के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा, शोपियां के दरमदोरा गांव में 4 आतंकवादियों को मार गिया गया। ये सभी लोकल थे। ये इस्लामिक स्टेट से जुड़ा अंसार गजवात-उल-हिंद संगठन से थे। 24 मई को सुरक्षाबलों ने अंसार गजवात-उल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा को पुलवामा जिले के त्राल में ढेर किया था।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

karnataka Shocker: इज्जत की खातिर भाई ने प्रैग्नेंट बहन पर कुल्हाड़ी से किया भयानक अटैक
अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ