असम सरकार के दो नये मंत्रियों ने ली शपथ, असम मंत्रिमंडल का विस्तार

Published : Jan 18, 2020, 02:59 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 03:06 PM IST
असम सरकार के दो नये मंत्रियों ने ली शपथ, असम मंत्रिमंडल का विस्तार

सार

मोहन और किशन दोनों ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

गुवाहाटी. असम सरकार ने शनिवार को मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को शामिल किया। संजय किशन और जोगन मोहन को राज्यपाल जगदीश मुखी ने यहां राजभवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन और किशन दोनों ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

कामख्या प्रसाद तासा समेत कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, संस्कृति मंत्री नब कुमार डॉली, भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास और सांसद क्वीन ओजा और कामख्या प्रसाद तासा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इन्होंने किया समारोह का संचालन

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन राज्य के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने किया। किशन और मोहन दोनों पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे क्रमशः तिनसुकिया और महमोरा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। किशन चाय की खेती करने वाले जनजाति समुदाय से आते हैं, जबकि मोहन अहोम समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के लिए चुने गए

इन्होंने चाय की खेती करने वाले समुदाय के पल्लब लोचन दास और अहोम समुदाय के तपन गोगोई की जगह ली है, जो क्रमशः तेजपुर और जोरहाट संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो गए हैं। इनमें भाजपा से 12 और गठबंधन की सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद (अगप) और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से तीन-तीन मंत्री हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

Recommended Stories

तड़पता रहा युवक, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही पत्नी…फिर भी नहीं मिली मदद-झकझोर देने वाला Video
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: बिष्णुपुर के सीमावर्ती गांव में गोलीबारी, एक घायल! जानिए वजह