Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 4:37 PM IST / Updated: Nov 02 2021, 07:25 PM IST

By Election Result:हिमाचल और राजस्थान में कांग्रेस का क्लीन-स्वीप, बंगाल में TMC का दबदबा, असम में NDA का जलवा

सार

नई दिल्ली : मूड ऑफ द नेशन माने जा रहे उपचुनाव में वोटों की काउंटिंग थोड़ी देर में शुरू हो गई है। 14 राज्यों में तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए। ज्यादातर सीटों पर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है, वहीं कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों का ज्यादा प्रभाव है। यह उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह एक या दो राज्यों में नहीं, बल्कि देश के 14 अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग सियासी मिजाज रखने वाले राज्यों में हुए हैं। इनके बाद अगले साल के शुरुआती महीनों में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन राज्यों में यूपी (uttar pradesh), पंजाब (punjab), उत्तराखंड (Uttarakhand), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) शामिल हैं। उपचुनावों के नतीजों से न सिर्फ हवा का रुख का ही पता नहीं चलेगा, बल्कि नए सियासी समीकरण भी बनते दिखेंगे। 

कहां-कहां काउंटिंग
जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है, उनमें दादरा और नगर हवेली (Dadra And Nagar Haveli), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की खंडवा सीट शामिल है। जिन 30 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है, उनमें असम (Assam) की पांच, पश्चिम बंगाल (West Bengal) की चार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय (Meghalaya) में तीन-तीन, बिहार (Bihar), कर्नाटक (Karnataka) और राजस्थान (Rajasthan) में दो-दो और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), हरियाणा (Haryana), महाराष्ट्र (Maharashtra), मिजोरम (Mizoram), नागालैंड (Nagaland) और तेलंगाना (Telangana) में एक-एक सीट है। 

क्यों खाली हुई लोकसभा सीट
तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों के निधन के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मार्च में रामस्वरूप शर्मा (बीजेपी) के निधन के बाद मंडी सीट खाली हुई थी। खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण कराना पड़ रहा है, जबकि दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन देलकर फरवरी में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे।

इन मुख्यमंत्रियों के लिए खास है उपचुनाव
जिन राज्यों की सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें से चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है, इनमें जो शामिल हैं वो..

नीतीश कुमार
बिहार में हो रहे उपचुनाव ने महागठबंधन में दरार डाल दी है। कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीटों पर होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया। ऐसे में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। जिसका फायदा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनके दल जद (यू) को मिलता दिख रहा था। 

शिवराज सिंह चौहान
इसी तरह मध्यप्रदेश के उपचुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के लिए काफी अहम हैं। खास तौर पर यह देखते हुए कि भाजपा ने गुजरात (Gujarat) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में अचानक मुख्यमंत्री बदल दिए हैं। ऐसे में अगर उचुनावों में पार्टी की हार होती हैं, तो उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा सकता है।

मनोहर लाल खट्टर 
हरियाणा में किसान आंदोलन के दौर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का टेस्ट है। क्योंकि ऐलानाबाद की सीट पर इंडियन लोक दल के नेता अभय चौटाला चुनाव जीते थे। लेकिन किसान कानूनों के विरोध में उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। 

अशोक गहलोत 
इसी तरह राजस्थान की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अहम हैं। क्योंकि यह चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)और सचिन पायलट (Sachin Pilot) की आपसी खींचतान और भाजपा में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के समर्थकों के विरोध के बीच चुनाव हो रहे हैं। जहां तक बंगाल चुनाव की बात है तो वहां जिस तरह से भाजपा को छोड़कर नेता और विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 
 

04:31 PM (IST) Nov 02

Maharashtra bypoll election results 2021

महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर 38 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे। भाजपा के सुभाष बने दूसरे नंबर पर रहे। देगलूर से जितेश अंतापुरकर के पिता रावसाहेब अंतापुरकर वहां के विधायक थे। रावसाहेब अंतापुरकर की कोरोना से मौत हो गई थी इसलिए यहां उपचुनाव हुए थे। 

04:23 PM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021

मध्य प्रदेश की चार सीटों में से जोबट विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल को हराया। वहीं, खंडवा लोकसभा सीट पर भी जश्न मनने लगा है। क्योंकि बीजेपी कैंडिडेट ज्ञानेश्वर पाटिल शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे हैं। अब उन्होंने 40 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। पृथ्वीपुर और रैगांव में सत्ता पक्ष और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

04:11 PM (IST) Nov 02

Telangana bypoll election results 2021

तेलंगाना के हुजूराबाद उपचुनाव में 15 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार एटाला राजेंदर 9,434 वोटों से आगे चल रहे हैं।
 

04:04 PM (IST) Nov 02

Haryana Bypoll Election Results 2021

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला ने एलेनाबाद उपचुनाव में 6,708 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के गोविंद कांडा को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे और जमानत गंवाई।

04:00 PM (IST) Nov 02

Karnataka Bypoll Election Results 2021

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है। हंगल सीट पर कांग्रेस को और सिंदगी सीट पर भाजपा को जीत मिली है।  

03:58 PM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh Bypoll Election Results 2021

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए अभूतपूर्व हैं। हम न केवल खंडवा लोकसभा सीट बल्कि जोबट विधानसभा सीट भी जीत रहे हैं, जहां 90% से ज्यादा लोग एसटी हैं। पार्टी ने इसे 70 साल में केवल दो बार जीता है। नतीजों ने केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यों पर मुहर लगाई। 

03:57 PM (IST) Nov 02

Bihar Bypoll Election Results 2021

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुशेश्वर अस्थान विधानसभा उपचुनाव में हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सुनील सिंह और संजय यादव जिम्मेदार हैं। वे पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। वे हमें (तेज प्रताप और तेजस्वी) लड़ाना चाहते हैं। मैं उनसे पार्टी छोड़ने का अनुरोध करता हूं। 

03:52 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा की एक-एक सीट पर जीत मिली है। हंगल सीट पर कांग्रेस की जीत हुई है जबकि सिंदगी सीट बीजेपी के खाते में गई है।

 

03:44 PM (IST) Nov 02

Andra Pradesh bypoll election results 2021

आंध्र प्रदेश के कडापा जिले की बदवेल विधानसभा सीट पर सत्ताधारी YSR कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। YSR कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ. दसारी सुधा ने 90,411 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई है। दसारी सुधा को 1,12,072 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट को महज 21,661 वोट ही मिले हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक पीएम कमलम्मा को महज 6,217 वोटों के साथ तीसरा स्थान मिला है। 

03:41 PM (IST) Nov 02

Karnataka Bypoll Election Results 2021

कर्नाटक में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास माने ने हंगल उपचुनाव में 7,373 मतों से जीत दर्ज की।

03:40 PM (IST) Nov 02

Meghalaya Bypoll Election Results 2021

मेघालय में सत्ताधारी NPP और उसकी सहयोगी UDP ने सभी तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। एनपीपी ने 2 और यूडीपी ने 1 विधानसभा सीट जीती। 
मावफलांग: यूडीपी ने 4401 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, कांग्रेस दूसरे, एनपीपी तीसरे पर रही।
मावरिंगकेंग: एनपीपी ने 1816 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, कांग्रेस दूसरी, आईएनडी तीसरी पर रही।
राजाबाला: एनपीपी 1926 मतों के अंतर से जीती, कांग्रेस दूसरे, यूडीपी तीसरे पर रही।

03:40 PM (IST) Nov 02

West Bengal Bypoll Election Results 2021

बंगाल उपचुनाव में TMC की जीत पर बीजेपी नेता कैलाश विजय​वर्गीय ने कहा- जहां चुनाव होते हैं वहां हम हार-जीत की बात करते हैं लेकिन जहां चुनाव नहीं होते, बल्कि पोलिंग बूथ पर कब्ज़ा होता हो, पुलिस, गुंडे और राजनीतिक दल का नेक्सस एक साथ काम करता हो वहां चुनाव नहीं होते। बंगाल में TMC सीट छीनती है।

03:38 PM (IST) Nov 02

Harayana Bypoll Election Results 2021

हरियाणा के ऐलानाबाद में INLD के अभय चौटाला ने जीत दर्ज की है। वह 6748 वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने बीजेपी के गोविंद कांडा को हराया है। अभय की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर खुशी मनाई।

03:37 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

सिंदडी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी जीती है और हंगल में कांग्रेस आगे चल रही है। सीएम बोम्मई के गृह जनपद की सीट हंगल पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इलेक्शन कमीशन के अनुसार भाजपा के शिवराज , कांग्रेस के माने श्रीनिवास से करीब 8 हजार वोटों से पीछे हैं। शिवराज को जहां अब तक 75,999 वोट मिले तो वहीं माने को 83,324 वोट मिले हैं।

03:36 PM (IST) Nov 02

West Bengal Bypoll Election Results 2021

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें चारों सीटों पर सत्ताधारी TMC की जीत हुई है। राज्य की दिनहाता, शांतिपुर, खरदाह और गोसाबा सीट पर TMC ने जीत दर्ज की है।

03:32 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व सांसद दिवंगत मोहन देलकर की पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर ने 47,447 वोटों से जीत ली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश गावित को बड़े अंतर से हरा दिया।

03:07 PM (IST) Nov 02

Bihar Bypoll Election Results 2021

बिहार की कुशेश्वरस्थान सीट जनता दल यूनाइटेड ने जीत ली है। पिछली बार भी ये सीट उनके खाते में थी। बिहार की कुशेश्वरस्थान सीट जनता दल यूनाइटेड ने जीत ली है। 23 राउंड की गिनती खत्म हो गई है। जेडीयू (JDU) उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने 12698 वोट से जीत दर्ज की है। पिछली बार भी ये सीट उनके खाते में थी।

03:00 PM (IST) Nov 02

Rajasthan bypoll election results 2021

राजस्थान की धरियावद विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा ने जीत हासिल की। मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया। वहीं, वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15646 मतों से आगे हैं।

02:49 PM (IST) Nov 02

Assam Bypoll Election Results 2021

असम की मरियानी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। यहां भाजपा के रूपज्योति कुर्मी ने चुनाव जीता है।

02:46 PM (IST) Nov 02

Himachal Pradesh Bypoll Election Results 2021

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के दौरान कांग्रेस का दबदबा देखा जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट छीनी ली। यहां रोहित ठाकुर ने जीत हासिल की। इससे पहले मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रतिभा सिंह चुनाव जीतीं। कांग्रेस ने विधानसभा की तीनों विधानसभा सीटें जीत ली हैं।

02:30 PM (IST) Nov 02

Assam Meghalaya Mizoram Nagaland Bypoll Election Results 2021

रुझानों के अनुसार, एनडीए चार पूर्वोत्तर राज्यों असम, मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करने की तैयारी में है। फिलहाल, कांग्रेस क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ती देखी जा रही है।

02:20 PM (IST) Nov 02

Assam Bypoll Election Results 2021

असम में थौरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की जीत हो गई है। बाकी अन्य चार विधानसभा सीटों पर गिनती हो रही है।

02:18 PM (IST) Nov 02

Rajasthan Bypoll Election Results 2021

राजस्थान में BJP को बड़ा झटका लगा है। यहां दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इसमें वल्लभ नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी चौथे स्थान पर है। जबकि धारियावाड में बीजेपी तीसरे स्थान पर है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत सकते हैं। बता दें कि धारियावाड सीट पहले बीजेपी के खाते में थी। वहां के विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था।

02:18 PM (IST) Nov 02

Election Commission Updates

निर्वाचन आयोग ने कोरोनावायरस की परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया। उपचुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकते हैं। इस पर रोक लगा दी गई है। आयोग ने विजयी उम्मीदवार के साथ जीत का सर्टिफिकेट लेते वक्त सिर्फ दो समर्थकों के जाने की इजाजत दी है।

02:18 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक में सिंदगी सीट बीजेपी ने जीत ली। यहां बीजेपी के भुसानुर रमेश बलप्पा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 31185 वोटों से हराया।

02:17 PM (IST) Nov 02

Bihar Bypoll Election Results 2021

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। यहां तारापुर सीट अब RJD के खाते में जाती दिख रही है। इससे पहले ये सीट JDU के खाते में थी। कुशेश्वरस्थान में जेडीयू की बढ़त है।

02:06 PM (IST) Nov 02

Himachal Pradesh Bypoll Election Results 2021

हिमाचल की मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर को बुरी तरह हरा दिया। वहीं, हिमाचल में कांग्रेस की तीनों विधानसभा सीटों पर बढ़त है। आगामी चुनाव के लिए भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 

02:03 PM (IST) Nov 02

Haryana bypoll election results 2021

हरियाणा की एलेनाबाद विधानसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

02:01 PM (IST) Nov 02

Meghalaya bypoll election results 2021

मेघालय की सत्तारूढ़ पार्टी एनपीपी ने राजाबाला विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुस सालेह ने कांग्रेस की हाशिना याशमीन मंडल को 1,900 से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

01:59 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि चुनाव नतीजे इशारा करते हैं कि लोगों ने भाजपा को 'नकार' दिया है। कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कि हंगल के चुनाव नतीजे बताते हैं कि मूल्य अभी भी जीवित हैं। यह लोकतंत्र की जीत है।

01:54 PM (IST) Nov 02

Himachal Pradesh bypoll election results 2021

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बधाई दी है- 

01:49 PM (IST) Nov 02

West Bengal Bypoll Election Results 2021

01:48 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादर नागर हवेली में शिवसेना की महिला प्रत्याशी की शानदार बढ़त से पार्टी नेता गदगद देखे जा रहे हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा-
 

01:41 PM (IST) Nov 02

West Bengal Bypoll Election Results 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर टीएमसी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा- 'चारों विजयी उम्मीदवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। यह जीत लोगों की जीत है, क्योंकि इससे पता चलता है कि कैसे बंगाल हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति पर विकास और एकता को चुनेगा। लोगों के आशीर्वाद से, हम वादा करते हैं कि हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे।

 

01:41 PM (IST) Nov 02

West Bengal Bypoll Election Results 2021

पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में से दो सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि दो अन्य सीटों पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। दिनहाटा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार उदयन गुहा ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि गोसाबा सीट पर भी टीएमसी ने कब्जा कर लिया है।

01:25 PM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मतगणना जारी है और अब तक के नतीजे भाजपा के लिए सुखद और उत्साहजनक रहे हैं। खंडवा (संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) में हम बहुत आगे हैं। मैं जोबट (विधानसभा क्षेत्र) के परिणामों को बहुत महत्वपूर्ण मानता हूं। शिवराज का कहना था कि आदिवासियों को बताया गया कि बीजेपी उनके खिलाफ है। हमने योजनाएं बनाईं और उनके सामने रखीं। मुझे खुशी है कि हमारे पास चुनाव परिणामों में उनकी स्वीकृति के सबूत हैं। जोबट में बीजेपी की एकतरफा बढ़त हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों का आशीर्वाद है। 

01:16 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन डेलकर ने 15 हजार से ज्यादा वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का हिस्सा है। ये सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। अब तक 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कलाबेन डेलकर सात बार के निर्दलीय सांसद दिवंगत मोहन डेलकर की पत्नी हैं। मोहन के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी।

01:06 PM (IST) Nov 02

West Bengal Bypoll Election Results 2021

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने पहला रुझान जीत में बदल दिया। दिनहाटा से टीएमसी के उदयन गुहा 1.6 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से उपचुनाव जीत गए हैं।

01:04 PM (IST) Nov 02

Bihar bypoll election results 2021

बिहार में एक सीट पर आरजेडी और एक सीट पर जेडीयू प्रत्याशी आगे हैं। कुशेश्वर स्थान में जेडीयू 7100 वोट से आगे हैं। जबकि तारापुर में 3500 वोट से आरजेडी आगे चल रही है। बता दें कि जेडीयू कुशेश्वर स्थान में पहले भी चुनाव जीती थी। जबकि तारापुर में झटका लगा है।

01:01 PM (IST) Nov 02

Rajasthan bypoll election results 2021

राजस्थान के धारियावाड़ और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार नागराज मीणा और प्रीति शक्तावत आगे चल रहे हैं।