Chandigarh MC Election Result Updates: BJP के मेयर को AAP कैंडिडेट ने हराया, कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी

Published : Dec 27, 2021, 11:51 AM ISTUpdated : Dec 27, 2021, 03:59 PM IST
Chandigarh MC Election Result Updates: BJP के मेयर को AAP कैंडिडेट ने हराया, कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी

सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इस बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, AAP और अकाली दल + बीएसपी के गठबंधन में चौतरफा मुकाबला था। आम आदमी पार्टी पहली बार नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रही थी और बंपर जीत दर्ज की। वहीं, अकाली दल बीजेपी से अलग होकर BSP संग गठबंधन कर मैदान में उतरी थी।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation) के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसे देखते हुए ये चुनाव भी बेहद खास माने जा रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। इस बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, AAP और अकाली दल + बीएसपी के गठबंधन में चौतरफा मुकाबला था। आम आदमी पार्टी ने पहली बार नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमाई और बंपर जीत हासिल की। वहीं, अकाली दल बीजेपी से अलग होकर BSP संग गठबंधन कर मैदान में उतरी थी।

Chandigarh Municipal Corporation Election Result Updates: 

  • चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वॉर्ड के नतीजे आए गए हैं। इनमें AAP -13, BJP -12, INC -08, SAD -01, IND -01 सीट आई है।
  • आम आदमी पार्टी ने 14, भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि 35 वार्ड वाले नगर निगम में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। बहुमत के लिए 19 सीटों की जरूरत थी।
  • वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
  • वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
  • वार्ड 3 से भाजपा के दलीप शर्मा कांग्रेस के रवि कुमार से 544 वोटों से आगे हैं।
  • वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी ने भाजपा की सविता गुप्ता को 12 वोट से हराया।
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
  • वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
  • वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 784 वोट से हराया।
    वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
  • वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
  • वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह औलख को 167 वोट से हराया।
  • वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
  • वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।
  • वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को 178 वोट से हराया।
  • वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम ने भाजपा की ऊषा को 993 वोटों से हराया।
  • वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
  • वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया।
  • वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा ने कांग्रेस की कमलेश को 804 वोटों से हराया।
  • वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
  • वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
  • वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से हराया।
    वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह ने भाजपा के सचिन कुमार को 997 वोटों से हराया।
  • वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
  • वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
  • वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत ने भाजपा के रविंदर सिंह रावत को 2,862 वोटों से हराया।
  • वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी ने भाजपा की जसविंदर कौर लड्‌डू को 2,568 वोट से हराया।
  • वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
  • वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
  • वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया।
  • वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
  • वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों से भाजपा के भूपिंदर शर्मा को हराया।
  • वार्ड नंबर 35 से भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया।
  • आम आदमी पार्टी कुल 35 में से 8 वार्ड पर जीत दर्ज कर चुकी है। 2 पर आगे है। बीजेपी 5 वार्ड जीत चुकी है और 1 पर आगे है। कांग्रेस ने 4 पर जीत दर्ज की। अकाली दल ने अब तक सिर्फ एक वार्ड जीता।
  • भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावा 3 सीटों पर आप, एक पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • अभी तक आम आदमी पार्टी और भाजपा 4-4 सीटें जीत चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस 2 सीटें ही जीत पाई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है।
  • फिलहाल, चौतरफा मुकाबले में AAP सबसे आगे है। आम आदमी पार्टी 6 वार्ड में जीत दर्ज कर चुकी है। बीजेपी दूसरे नंबर पर है। AAP-6, BJP-5, Congress- 2, Akali Dal- 1 पर जीती।
  • वार्ड नंबर 2 से भाजपा के महेश इंद्र सिंह सिद्धू जीते। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लक्की को मात्र 11 वोट से हराया। अब तक 17 , 21, 25, 1 से आम आदमी पार्टी जीती।
  • चुनाव में दो पूर्व मेयर और एक वर्तमान मेयर हार गए हैं। तीनों मेयरों को आम आदमी पार्टी ने हराया। कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वाली सीटें भी हाथ से निकल गईं। एक पर आम आदमी पार्टी तो दूसरी पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-17 से मेयर रविकांत शर्मा को 828 वोटों से हार मिली है।
  • शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश मोदगिल भी अपनी सीट हार गए हैं। वार्ड नंबर-21 में उन्हें आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह ने 939 वोटों से हराया है।
  • अकाली दल अपनी एक सीट बचाने में कामयाब रही। वार्ड नंबर-30 से हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदर सिंह रॉबी को 2145 वोटों से हराया। भाजपा इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही।
  • पूर्व मेयर राजेश कालिया बुरी तरह से हार गए। वार्ड नंबर 26 में आप के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जतिंदर कुमार को 1440 वोटों से हराया। अब तक भाजपा के दो पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर रविकांत भी सीट गंवा चुके हैं।
  • वार्ड नंबर 5 और 13 से कांग्रेस जीती। वार्ड नंबर 9 से बीजेपी की जीत हुई। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की उम्मीदवार दर्शना जीतीं, उन्होंने भाजपा की नीतिका गुप्ता को 2737 मतों से हराया।
  • वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हरा दिया है। इसी तरह वार्ड नंबर एक से AAP उम्मीदवार जसविंदर कौर ने करीब एक हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
  • वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ के सह-प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा को हरा दिया है। सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी अपनी इस सीट को पक्की मानकर चल रही थी।
  • साल 2016 में बीजेपी-SAD (अकाली दल) के गठबंधन ने 26 वार्ड में से 20 में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के हाथ चार सीट आई थी, बाकी एक सीट अकाली और दूसरी निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थीं।
  • नगर निगम चुनाव में इस बार 60 फीसदी वोटिंग हुई थी। कुल 6 लाख 33 हजार 475 वोटर्स ने वोट डाला था। 2016 के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 59.5 था। 
  • वार्ड नंबर 16 में सबसे ज्यादा (72.81 फीसदी) वोटिंग हुई थी। वार्ड नंबर 23 में सबसे कम (42.66 फीसदी) वोटिंग हुई थी। साल 2016 में चंडीगढ़ में कुल 26 वार्ड थे, जिनको बढ़ाकर अब 35 किया गया है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत
दोस्ती, गुस्सा और कत्ल: गोवा में रूसी नागरिक ने क्यों काटा दो महिलाओं का गला?